आशीष बुटेल से अपनी मांगों को लेकर भेंट : सेवा निवृत्त गद्दी ( जनजाति) अधिकारी एवं  कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने

by
पालमपुर, 6 अक्तूबर : सेवा निवृत्त गद्दी ( जनजाति) अधिकारी एवं  कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल से अपनी मांगों को लेकर भेंट की। मुख्य संसदीय सचिव ने संगठन के पदाधिकारियों को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार, कर्मचारी और पेंशनर हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभ दिया और इनकी वर्षो पुरानी मांग को पूर्ण किया है।
आशीष ने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनायें और नीतियों को धरातल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका कर्मचारियों की होती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों की सुरक्षा तथा सुविधाओं के लिये सरकार वचनबद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर — ज्वाइंट एक्शन कमेटी की कमिश्नर से सकारात्मक बैठक, कई मांगों पर बनी सहमति

चंडीगढ़ | पुनीत महाजन : ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन जी के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचरुखी में बस अड्डा बनाने के लिए सरकार करेगी प्रयास- मुकेश अग्निहोत्री

राज्य स्तरीय छिंज मेला के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित कहा- जयसिंहपुर क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की सभी मांगे होंगी पूरी एएम नाथ। पंचरुखी, 2 अप्रैल : पंचरुखी में बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने घंडावल में निर्माणाधीन बैम्बू विलेज परियोजना का किया निरीक्षण

ऊना 1 नवम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा बुधवार को जिला ऊना के घंडावल गांव में निर्माणाधीन बैम्बू गांव परियोजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उद्योग विभाग के प्रबंधक अखिल शर्मा, एचपीएसआईडीसी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सेमीफाइनल हारी, वर्ष 2022 का फाइनल भी हारेगीः वीरेंद्र कंवर

ऊना (1 फरवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि भाजपा सेमीफाइनल जीती है और वर्ष 2022 में होने वाले फाइनल में भी जनता के...
Translate »
error: Content is protected !!