पुलिस बड़ी की कार्रवाई : 6 नशा तस्करों की 5 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की प्रॉपर्टी को फ्रीज

by

तरनतारन : पंजाब में नशा तस्करों पर नकेल कसने के तहत तरनतारन पुलिस ने शनिवार को 6 नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इनकी 5 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की प्रॉपर्टी को फ्रीज कर दिया। इन नशा तस्करों के घरों के बाहर पुलिस ने नोटिस भी चिपका दिए हैं।

एसएसपी विशालजीत सिंह की अगुवाई में ये कार्रवाई की गई है। तरनतारण के अलग-अलग थानों में 6 ऐसे नशा तस्कर पुलिस ने ट्रेस किए थे, जिन्होंने नशा बेचकर चल-अचल संपत्तियां बनाई है। दिल्ली से कंपीटेंट अथॉरिटी से ऑर्डर मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है। अभी तक पुलिस ने 123 नशा तस्करों की जायदादों को फ्रीज करवाया है। जिनकी कीमत कुल 1 अरब 36 लाख 72 लाख 30 हजार है।
नशा तस्करों की जायदाद हुई फ्रीज :

1 . चोहला साहिब के रहने वाले प्रभजीत सिंह के घर की कीमत 3 करोड़ 4 लाख 80 हजार है। आरोपी से पुलिस को 293.81 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। रेशम सिंह निवासी गांव खालड़ा के घर की कीमत 25 लाख 60 हजार है। आरोपी से पुलिस को 3 किलो 834 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
2 . गोइंदवाल निवासी मनजिंदर सिंह के घर की कीमत 35 लाख रुपए है। आरोपी से पुलिस को 515 ग्राम हेरोइन मिली थी। गुरबिंदर सिंह निवासी वैरोवाल का 70 लाख की कीमत का घर पुलिस ने फ्रीज किया है। आरोपी से पुलिस को 274 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।3. गुरपवित्र सिंह निवासी वलटोहा से पुलिस को 1 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी पर NDPS, आर्म्स, एयर क्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह कच्चा गांव का रहने वाला है। उसकी घर की कीमत करीब 65 लाख 50 हजार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरदासपुर में संदिग्ध विस्फोट : स्थिति का आकलन करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को किया तैनात

गुरदासपुर :  गुरदासपुर जिले के रायमल गांव में एक संदिग्ध विस्फोट हुआ, हालांकि पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। गुरदासपुर के पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार

सांसद मनीष तिवारी द्वारा विकास कार्यों की शुरुआत का दौर जारी अलग-अलग गांवों में करीब 6.78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों हेतु फंड मुहैया करवाए गए

माहिलपुर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत का दौर जारी है, जिनकी ओर से ब्लॉक माहिलपुर के गांव बघौरा...
article-image
पंजाब

मनुष्य के आंतरिक व बाहरी जगत के साथ जुडऩे में है बाणी व साहित्य की अनंतता: मदन वीरा

– सरकारी कालेज तलवाड़ा के पंजाबी विभाग की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित छठे आनलाइन वैबीनार का आयोजन होशियारपुर: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर एम.आर.पी.डी सरकारी...
article-image
पंजाब

Govt must build roads to

Appeal to Punjab CM, Finance Minister, Deputy Speaker, Sports-Tourism-Culture Minister Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 12 : Lakhs of devotees visit the historic sites of Sri Charan Choh Ganga and Sri Guru Ravidas Dharm Sthan Begumpura at...
Translate »
error: Content is protected !!