काॅलेजों व आईटीआई में एसओपी की अनुपालना के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

by
ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत महाविद्यालयों व छात्रावासों में कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना का निरीक्षण हेतु उपनिदेशक शिक्षा (निरीक्षण) तथा आईटीआई, अन्य सरकारी व निजी प्रशिक्षण संस्थानों के निरीक्षण हेतु जिला रोजगार अधिकारी को नियुक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए एसओपी जैसे मास्क, उचित सामाजिक दूरी व सैनेटाईजर जैसी एहतियातों की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है अथवा नहीं। इसके अतिरिक्त निरीक्षण अधिकारी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा कर प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा ? प्रतिभा सिंह बोलीं …. कद्दावर नेता को ही कांग्रेस की कमान मिलनी चाहिए

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन 6 महीने से नहीं हुआ है, जिससे नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा तेज हो गई है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन बीते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद् सिंह ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली में सुनी जनसमस्याएं :सामुदायिक भवन बनाने का दिया आश्वासन

शिमला, दिसम्बर 10 – ग्रामीण विकास एवम् पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां सरस्वती पैराडाइज अंतरराष्ट्रीय स्कूल के सभागार में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली के बाशिंदों की जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने...
हिमाचल प्रदेश

भरे जाएंगे ट्रेनी(मशीन) के 100 पद : अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स

ऊना, 1 मई – मैसर्ज़ अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स(वर्धमान टैक्सटाईल गु्रप कम्पनी) औद्योगिक क्षेत्र मलेरकोटला पंजाब द्वारा 3 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा हैं।...
हिमाचल प्रदेश

भारतीय किसान युनियन ऊना के अध्यक्ष वने जरनैल सनोली

ऊना : जिला ऊना के भारतीय किसान युनियन का गठन किया गया है जिसमें जिला का प्रधान जरनैल सनोली को वनाया गया है और उप प्रधान इकबाल सिंह राणा, और जरनल सैक्टरी देस राज,...
Translate »
error: Content is protected !!