युवाओं को नशे से दूर रखने को खोले जाएंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर: पठानिया

by
शाहपुर , 09 अक्तूबर। विधायक पठानिया ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में भी आईटीआई शाहपुर में दस लाख की लागत से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला जा चुका है। विधायक पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा के विभिन्न जगहों पर जिम खोले जाएंगे ताकि युवाओं को व्यायाम की बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से व्यायाम करने से बच्चों में तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है, वजन संतुलित रहता है, स्वास्थ्य बेहतर रहता है और अच्छी नींद आती है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि बच्चों को अपने उम्र के हिसाब से व्यायाम करना चाहिए और जिम जाना चाहिए।
विधायक पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार भी खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है इसी दिशा में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से सभी पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें और नशे की लत से भी युवा दूर रह सकें। पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उचित तथा सार्थक कदम उठा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ढली बस अड्डे का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण : मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रहे उपस्थित

रोहित भदसाली।  शिमला, 05 सितंबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं लोक निर्माण एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल पांगी में शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : विभागों को उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए दिये निर्देश

पांगी,25 नवंबर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासीय आयुक्त ने सभी विभागो से आने वाले सर्दियों के मौसम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट डिग्री कालेज सलूणी में किया गया महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन का गठन : प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज शैक्षणिक सत्र 2024 -2025 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएश (CSCA) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट मिला : 34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर : 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में 7 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है. ओमती थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी संदीप शर्मा 28 फरवरी से...
Translate »
error: Content is protected !!