माहिलपुर में सरिता शर्मा द्वारा सीवरेज लाइन का किया उद्घाटन, 22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल

by
22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल
माहिलपुर I   पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते  माहिलपुर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सीवरेज लाइन का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर पत्रकार भेंटवार्ता में सरिता शर्मा ने कहा कि माहिलपुर में आज तक सीवरेज ना होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई  का सामना करना पड़ रहा था और लोगों की मुश्किल को ध्यान में रखते हुए हम माहिलपुर के लिए 22 करोड रुपए के सीवरेज प्रोजेक्ट लेकर आए हैं। इसी प्रोजेक्ट के तहत आज उन्होंने माहिलपुर में सीवरेज लाइन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को से कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरी इमानदारी से मुकम्मल करें।
सरिता शर्मा ने कहा कि इलाके में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतनी दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि सीवरेज के इस प्रोजेक्ट को मुकम्मल करने के लिए वह प्रशासन को पूरा सहयोग दें। इस अवसर पर उनके साथ बापू गंगा दास वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनदीप सिंह बैंस,  हरविंदर सिंह राणा,चेतन धीर,परमजीत सिंह बैंस, सोनू बेदी और विक्की अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Harkirat, Baneet, Anamika, and Gurasis

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.13 : The 31st Nikian Karumblan Literary Creation Competition, organized by Sur Sangam Vidyak Trust, Mahilpur, concluded successfully with an outstanding display of creativity and talent from students representing Hoshiarpur, Nawanshahr, and...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के बी. काॅम पांचवें समैस्टर में बलजीत कौर कॉलेज में रही प्रथम

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बी. काॅम पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा बलजीत कौर पुत्री गुरबचन सिंह  ने 546 अंक...
article-image
पंजाब

जोगा सिंह बठुल्ला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त

गढ़शंकर । दोआबा साहित्य सभा दुआरा जोगा सिंह बठुल्ला के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भम्मियां ने कहा कि जोगा सिंह बठुल्ला जी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
Translate »
error: Content is protected !!