जेबीटी के 60 और शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच बाईज भरे जाएंगे

by

ऊना, 16 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि सामान्य श्रेणी में 31.12.2006 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में 31.12.2006, ओबीसी श्रेणी में 31.12.2009 बैच, ओबीसी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 31.12.2008 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी में 31.12.2009 बैच, एससी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 31.12.2009 बैच तथा एसटी श्रेणी में 31.12.2007 बैच में से भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच व श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं करवाया है वे 20 अक्तूबर से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाईट ीजजचेध्ध्ममउपेण्ीचण्दपबण्पद पर दर्ज करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जेबीटी अध्यापकों के विभिन्न पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरा जाएंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के 23 पद 31.12.2013 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी से 7 पद 31.12.2013 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद 31.12.2014 बैच, ओबीसी श्रेणी में 10 पद 31.12.2013 बैच, ओबीसी श्रेणी के बीपीएल वर्ग से 2 पद 31.12.2013 बैच, एससी श्रेणी से 13 पद 31.12.2013 बैच, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी से 2 पद 31.12.2013 बैच व एसटी श्रेणी से 2 पद 31.12.2013 बैच में से भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच के पात्र अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं करवाया है वे 18 अक्तूबर से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाईट ीजजचेध्ध्ममउपेण्ीचण्दपबण्पद पर दर्ज करवा सकते है।

–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त को सरकाघाट में होगा राज्यस्तरीय “स्वतंत्रता दिवस”

कार्यक्रम, जानें कौन मंत्री कहाँ करेगा “ध्वजारोहण” एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी है। मुख्य राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण को चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम की 54वीं बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा क्षेत्र की बेटी नीतिका ने बढ़ाया प्रदेश का मान

एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा उप-मंडल की निवासी नीतिका को राष्ट्रीय स्तर पर कांगड़ा जिले का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। नीतिका ने अपने समर्पण, निस्वार्थ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में खनन माफिया बेख़ौफ : खनन विभाग के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों पर हमला, इंस्पेक्टर लापता, एक पुलिस कर्मी घायल

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में खनन मफिया इस कदर बेख़ौफ हो चुका है कि दो दिन पहले वनरक्षक पर माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया था...
Translate »
error: Content is protected !!