जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के आसपास ने हो कोई अनधिकृत निर्माण – उपायुक्त*

by

उपायुक्त ने की हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता*
शिमला 17 अक्टूबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के सम्मेलन कक्ष में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हवाई अड्डा के आसपास के 10 से 15 किलोमीटर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनधिकृत निर्माण गतिविधि पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार को हवाई अड्डा प्रबंधन के साथ मिलकर हवाई अड्डा के सिंगल एंट्री और एग्जिट के अतिरिक्त अन्य मार्ग के लिए संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वन विभाग को हवाई अड्डा के एकल पहुँच मार्ग पर लटक रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारीयों को वन्य जीव की गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए ताकि कोई वन्य प्राणी एयरफील्ड पर न आए और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
उपायुक्त ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को हवाई अड्डा के पहुँच मार्ग की जल निकासी नालियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने हवाई अड्डा की मुख्य सड़क की साफ़ सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में निदेशक, जब्बरहट्टी हवाई अड्डा धनपाल सहित वन, स्वास्थ्य, केंद्रीय लोक निर्माण, अग्निशमन व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
*जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा पर किया मॉक ड्रिल का आयोजन*
इससे पूर्व, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और निदेशक, जब्बरहट्टी हवाई अड्डा धनपाल की उपस्थिति में जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा पर विभिन्न विभागों के अधिकारीयों के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग होने की स्थिति में हुए हादसे से निपटने पर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारीयों द्वारा जहाज में लगी आग पर काबू पाया गया, हादसे में घायल लोगों को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हादसे में गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफेर किया गया तथा आंशिक रूप से घायलों का प्रथम उपचार किया गया। मॉक ड्रिल का आयोजन 17 मिनट में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है एआई तकनीक: DC हेमराज बैरवा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित मीडिया संगोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर की व्यापक चर्चा हमीरपुर 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 लाख में जनकौर से भदौड़ी तक बनेगा लिंक रोड, सतपाल सत्ती ने किया भूमिपूजन

ऊना 29 मार्च – एक दिन-एक गांव कार्यक्रम के अंतर्गत छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जनकौर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जन समस्याएं सुनीं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद ऊना के नाले के तटीयकरण पर खर्च होंगे 22 करोड़: सत्ती

क्षेत्र का निरीक्षण कर औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी ऊना   : नगर परिषद ऊना के तहत नालों के तटीयकरण, सीवरेज और पेयजल व्यवस्था के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य योजना तैयार करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुका नहीं पाऊंगा यह कर्ज, जान बचाने वाले ASI की तस्वीर शेयर कर भावुक हुए सुखबीर सिंह बादल

अमृतसर :   स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। उन्होंने अपनी जान बचाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को गले लगा लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!