अकाली दल को लगता है कि दरबार साहिब सिर्फ उनका, यहां सिर्फ उनके परिवार के लोग आए : मालविंदर सिंह कंग

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए पिछले डेढ़ साल से भगवंत मान सिंह की सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में हर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।भ्रष्ट अधिकारी जोकि नशे के कारोबार से जुड़े हैं उन्हें बर्खास्त किया गया। पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समय-समय पर ऑपरेशन चलाया है।प्रदेश में नौकरी की बात हो, किसानों का मुद्दा है, हम हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। लेकिन नशे का जो दाग पंजाब प्रदेश पर लगा है उसे खत्म करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। पंजाब के नौजवानों को हम प्रेरित करते हैं कि वह नशे से दूर रहे, हम उनके लिए रोजगार के सृजन पर भी काम कर रहे हैं।पंजाब सरकार ने बुधवार को गुरू साहिब के सामने अरदास की और नशे के खिलाफ शपथ ली। इसमे बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। लेकिन विपक्ष ने इसपर भी सवाल खड़ा किया है। कोई भी अच्छा काम करने की शुरुआत करना चाहता है तो वह अपने तरह से अरदास करता है। पंजाबी अफने हर नए काम की शुरुआत गुरू साहिब पर अरदास के साथ करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ऐसा ही किया।मालविंदर सिंह ने कहा कि अकाली दल को लगता है कि दरबार साहिब सिर्फ उनका है। उन्हे लगता है कि यहां सिर्फ उनके परिवार के लोग आए। ये लोग वहां पर अपना कब्जा समझते हैं। यहां कोई भी जाता है तो इन्हें दिक्कत होती है। गैंगस्टर्स और नशे के कारोबार को बढाकर इन लोगों ने पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है। 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सराज : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत...
article-image
पंजाब

6 महीने की बच्ची की हत्या : नाना-नानी ने गला घोंट दिया…मां छोड़कर प्रेमी संग भागी तो रहती थी दिन-रात रोती

जालंधर :  जालंधर जिले में 6 माह की बच्ची की उसके नाना-नानी ने हत्या कर दी। बच्ची की मां तीसरी शादी करने के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। भागने से पहले...
article-image
पंजाब

252 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर गिरफ्तार : महिला खिलाफ एनडीपीएस पहले भी 10 मामले दर्ज

गढ़शंकर, 16 दिसम्बर : जिला पुलिस प्रमुख सुरेन्द्र लांबा आईपीएस के निर्देश पर सरबजीत सिंह बाहिया एसपी व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब

एसजीपीसी के वोट बनवाने की तारीख 15 नवंबर 2023 से एक महीना और बढ़ाने की सिख पंथक विचारको ने मांग उठाई

गढ़शंकर : शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (अमृतसर) के होने वाले चुनाव को लेकर गढ़शंकर व अन्य गांवों से पंथक चिंतक गुरुद्वारा साहिब भाई तिलका जी में एकत्र हुए। जपो वाणी के पाठ के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!