कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी सुक्खा धुनीके गैंग के तीन गुर्गों को SSOC पकड़ा

by

खरड़ : पंजाब में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सितंबर में कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी सुक्खा धुनीके गैंग के तीन गुर्गों को पकड़ा है। पुलिस ने सूचना के बाद रणवीर और विशाल को खरड़ से और मोनू को पातड़ां से पकड़ा। उनके कब्जे से .32 बोर के दो अवैध पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गुर्गों की पहचान विशाल सिंह वासी श्री मुक्तसर साहिब, रणवीर सिंह वासी गांव बदबार जिला बरनाला और मोनू कुमार उर्फ मोनू गुज्जर वासी पातड़ां जिला पटियाला के रूप में हुई है।
एसएसओसी को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर सुक्खा धुनीके गैंग के गुर्गे पंजाब के विभिन्न जिलों में उक्त तीनों आरोपी व्यापारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों से जबरन वसूली कर रहे हैं। इसके अलावा गिरोह के सदस्य अपने अन्य सहयोगियों को अवैध हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति कर रहे हैं। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि विशाल 2020 में गैंगस्टर सुक्खा धुनीके के संपर्क में आया था। तब से वह उसके लिए काम कर रहा था। सुक्खा धुनीके के खिलाफ पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में जबरन वसूली, हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वह पिछले तीन साल से गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है और सुक्खा धुनीके के निर्देश पर काम करते हुए उसने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से अवैध हथियारों और गोला-बारूद की दो भारी खेप सही सलामत पहुंचाकर अवैध हथियार और गोला-बारूद पंजाब में गिरोह के अन्य सदस्यों को दिए थे। वे मुख्य रूप से मुक्तसर साहिब क्षेत्र में सक्रिय थे। 2021 से अब तक विशाल ने गिरोह के अवैध हथियार और गोला-बारूद रखने के लिए जगह भी मुहैया करवाई थी।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सितंबर, 2023 में सुक्खा ने विशाल को नवांशहर में एक व्यक्ति की हत्या करने का जिम्मा दिया था। इसके बाद विशाल ने अपने साथियों रणवीर सिंह और मोनू कुमार उर्फ गुज्जर को सीधे सुक्खा धुनीके से मिलवाया और उसने उन्हें योजना में शामिल कर लिया। तीनों आरोपियों की पृष्ठभूमि आपराधिक है।
विशाल और रणवीर के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं, जबकि मोनू कुमार उर्फगुज्जर यूए (पी) अधिनियम के तहत मामले में घोषित अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, डकैती के मामले भी दर्ज हैं। एसएसओसी गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने अपने ही डीएसपी को कर लिया गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड पर लिया : नया टर्न अब 2.5 करोड़ के रिश्वत मामले में

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला में ईडी के ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई ने अपने ही विभाग के डीएसपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर फिर से दरका पहाड़… ढाई घंटे तक एंबुलेंस भी फंसी रही

एएम नाथ । मंडी। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर मंडी-पंडोह के बीच 9 मील क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरे। इस कारण हाईवे बंद हो गया। यह घटना तड़के करीब...
article-image
पंजाब

बच्चों के साथ बच्चा बनकर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जिंपा : बाल दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारु नंगल खास व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नलोइयां में जाकर बच्चों को बांटे उपहार

होशियारपुर, 14 नवंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा आज बाल दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ बच्चा बनकर शामिल हुए। इस दौरान जहां उन्होंने भगंड़ा डाला वहीं...
article-image
पंजाब

युवक मेले का दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में शानदार आगाज : नौजवानों के कौशल को तराशते हैं युवक मेले: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 11 जनवरी:   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नौजवानों को विरासती कलाओं को बचाने का आह्वान करते हुए अपनी संस्कृति से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि युवक मेले नौजवानों के...
Translate »
error: Content is protected !!