रुक जाइए ….अगर गीजर पर 10 से 15 हजार खर्च करने का सोच रहे : मार्केट में टैप वाटर हीटर भी आ गया, जिसकी कीमत करीब 1200

by

जालंधर : मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है सुबह और शाम में सर्दी महसूस होने लगी है। वहीं कुछ ही दिनों में सर्दियों का मौसम अपने चरम पर पहुंच जाएगा। इस दौरान सुबह ठंडे पानी से नहाना एक मुश्किल भरा काम होगा। हालांकि आज बहुत से लोगों के घर में गीजर या वाटर हीटर लगा हुआ है, जो पानी गर्म करने में काफी समय ले लेता है। लेकिन क्या हो अगर आपको नल खोलते ही उबलता हुआ पानी मिल जाए। जी हां, अब मार्केट में टैप वाटर हीटर भी आ गए हैं जिनका यूज करके आप साथ के साथ गर्म पानी का मजा उठा सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
जब से इस प्रोडक्ट ने मार्केट में एंट्री ली है मानो गीजर और वाटर हीटर से लोग कुछ दूरी बनाते दिख रहे हैं। टैप वाटर हीटर एक बेहद ही ट्रेंडिंग प्रोडक्ट है और आप इसे काफी कम कीमत में आसानी से खरीद सकते हैं। सस्ता होने के साथ साथ इस प्रोडक्ट को इनस्टॉल करना भी काफी आसान है। अगर आप भी इस वक्त गीजर पर 10 से 15 हजार खर्च करने का सोच रहे थे तो आपको अभी इस प्लान को ड्रॉप कर देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी कीमत जानने के बाद आपको भी विश्वास नहीं होगा। गीजर की तरह ही काम करने वाला ये टैप वाटर हीटर पानी को मिनटों में उबाल देता है। खास बात यह है कि ये सीधे आपके घर के नल में फिट किया जा सकता है और जब नल से पानी निकलता है तो यह अपने आप ही गर्म करके इसे आप तक पहुंचता है, जिसका आप उसी वक्त यूज कर सकते हैं। अब बहुत से लोग सोच रहे होंगे इससे बिजली की खपत बढ़ जाएगी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि यह गीजर की तरह घंटों तक नहीं चलता। इसकी बॉडी भी शॉक प्रूफ बनाई गई है जिसमें आपको एक डिस्प्ले भी दिया जाता है।
कितना है इसका प्राइस :
वाटर हीटर टैप की कीमत इस वक्त करीब 1200 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 40% का डिस्काउंट दे रही है। प्लास्टिक मटीरियल बॉडी डिजाइन के साथ आने वाला ये वाटर हीटर टैप काफी शानदार है। ये काफी तेजी से पानी को गर्म कर सकता है। साइज में छोटा होने के बाद भी ये काफी दमदार प्रोडक्ट है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तर्कशील सोसायटी पंजाब इकाई गढ़शंकर का चुनाव सर्वसंमति से हुआ ,:मास्टर राजकुमार को दूसरी बार जत्थेबंदक मुखी चुना

5-6 अप्रैल को बरनाला में होगा डैलीगेट इजलास- गढ़शंकर,  27  मार्च l तर्कशील सोसायटी पंजाब रजिस्टर्ड इकाई गढ़शंकर का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इस मौके तर्कशील सोसाइटी पंजाब के सभ्याचारक विभाग मुखी जोगिंदर कुल्लेवाल...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा खन्ना का सम्मान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को दी बधाई

होशियारपुर 1 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा सम्मानित करने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को बधाई दी है। गौरतलब है कि पूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंगमाइनिंग : बरसात के बाद एक बार फिर माइनिंग माफिया सरगर्म

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंग चल रही है।  बरसात के मौसम के पहले भी माइनिंग माफिया ने हजारों टिप्पर बोल्डर पत्थर के उठा लिए थे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ की 5000 कनाल भूमि को शिवा परियोजना के तहत लाने का लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर

मंदली में बागवानी विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर आधारित गोष्ठी में बोले वीरेंद्र कंवर ऊनास 10 जनवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है...
Translate »
error: Content is protected !!