बीड़-बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगा वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप

by

मुख्यमंत्री 2 नवंबर को करेंगे प्रतियोगिता का समापन

बैजनाथ, 23 अक्तूबर : बीड़-बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विशेष रूप में उपस्थित रहे और आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
सीपीएस ने कहा कि बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश, ज़िला कांगड़ा और बैजनाथ क्षेत्र के लिये बड़ी उपलब्धि तथा गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में बीड़-बिलिंग घाटी पैराग्लाइडिंग के कारण अलग पहचान बनाये है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्री वर्ल्ड कप आयोजन के प्रदेश सरकार की ओर पूर्ण सहयोग में कोई कमी नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह हर्ष की बात है आज तक 33 देशों के 188 पैराग्लाइडर पायलट पंजीकृत हुए हैं और इनके 20 महिला पॉयलट भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पायलट की सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान भारतीय सेना के सहयोग से एक हेलीकॉप्टर होल्टा में उपलब्ध रहेगा जबकि किसी भी आपात स्तिथि में बीपीए द्वारा ऑन कॉल भी एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान 6 रेस्क्यू टीमें, जिसमे एक टीम में 6 सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि 6 ही रिट्रीवल टीम मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि मौके पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीम भी मौजूद रहेंगी।
सीपीएस ने बताया कि विदेशी मेहमानों के अतिरिक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्री , विधायक और सरकार के वरिष्ठ चुने हुए प्रतिनिधियों और असंख्य मेहमान पधारगें। उन्होंने मेहमानों के स्वागत के लिये विभागों को तोरणद्वार लगाने के आदेश दिये।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीड़ के लिये कार्निवाल के आयोजन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीड़ में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान कार्निवाल का आयोजन भव्य रूप में होगा और देशी-विदेशी मेहमानों को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के रूबरू करवाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली करेंगे। जबकि समापन समारोह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे।
इस अवसर पर बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, रविंदर राव, एसडीएम देवी चन्द ठाकुर, डीएसपी पूर्ण चन्द, राहुल धीमान, सदस्य सचिव साडा अमन सिपहिया सुरेश ठाकुर सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

 राजस्व मामलों के निपटारे में देरी मंजूर नहीं एएम नाथ। मंडी, 15 जून। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हमले के बाद पहलगाम में थोड़ी चहल-पहल दिखी : होटल वाले दे रहे एक के साथ एक फ्री खाना

  म्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना के बाद देशभर में अभी भी खासा रोष है. आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन की मांग भी की जा रही है. हमले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा की बेटी मुस्कान द्वारा प्रदेश बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एएम नाथ।  कांगड़ा : मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्कान ने अपनी इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल की बेटियां शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर की वंशिका सूद ने UPSC में 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम किया रोशन

सुजानपुर: स्थानीय उपमंडल के वार्ड नंबर 2 की वंशिका सूद ने मात्र 24 वर्ष की आयु में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (आईएफएस) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 15वां...
Translate »
error: Content is protected !!