मुख्यमंत्री सुक्खू ने जाखू में किया रावण दहन : श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

by

जाखू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दशहरे के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को होगा इंटरव्यू

बिलासपुर 03 फरवरी – जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि मै. इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड हि.प्र. द्वारा टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक पर आप ने किया कब्जा, बरनाला में कांग्रेस ने की जीत दर्ज – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बडिंग की पत्नी अमृता बडिंग की सबसे बड़ी हार

चंडीगढ़ : पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों  गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और कांग्रेस ने एक सीट बरनाला पर जीत दर्ज की तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में अंब में स्वर्ण समाज का महामार्च : करीब 2 हजार लोग हुए शामिल, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम एसडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  अंब (ऊना)। ऊना जिले के अंब उपमंडल में शुक्रवार को स्वर्ण समाज ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में महामार्च निकाला। आयोजकों के अनुसार मार्च में करीब 2 हजार युवाओं, छात्रों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हड़सर से यमकुंड तक बनेगा नया पैदल मार्ग, भरमौर में विकास कार्यों की समीक्षा

सुरंग निर्माण के लिए संवेदनशील स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, पीएमजीएसवाई के तहत 130 करोड़ से 17 सड़कें निर्माणाधीन किसानों-बागवानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संयुक्त जागरूकता शिविर लगाने...
Translate »
error: Content is protected !!