लंज कालेज में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का किया लोकार्पण : नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: पठानिया

by

एससीए के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित

धर्मशाला,शाहपुर 25 अक्तूबर। नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित कर सकती है। युवाओं को पढ़ाई के साथ – साथ समाज सेवा के प्रकल्पों में भी बढ़ – चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यह उद्गार शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय लंज में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करने तथा सेंट्रल स्टूडेंट एसोसिएशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पदों को चरणबद्व तरीके से भरने के लिए प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार रोजगारपरक शिक्षा की सुविधाएं युवाओं को उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दे रही है इसी दिशा में शाहपुर में ड्रोन तकनीक के प्रशिक्षण के पहला इंस्टीट्यूट भी आरंभ किया गया है। वर्तमान समय में ड्रोन तकनीक में रोजगार के असीम अवसर हैं इसी तरह से अन्य कोर्स भी राज्य के विभिन्न तकनीकी संस्थानों में आरंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे इस के लिए रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
इससे पहले कालेज के प्रिंसिपल एसके सोनी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सीएमओ डा सुशील शर्मा, अधिशासी अभियंता अमन चौधरी, पंचायत प्रधान तिलक, हेमराज, सुमन मैहरा, केके डोगरा, रेखा चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विनय सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

· ·

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की 70 सीटों पर किसको मिली जीत पूरी लिस्ट….पढ़े 70 सीटों की सूची

किस  विधानसभा सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार जीता… 1 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया BJP 2 अंबेडकर नगर डॉ. अजय दत्त AAP 3 बाबरपुर गोपाल राय AAP 4 बदरपुर राम सिंह नेताजी AAP...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों में पंजीकरण अब 16 सितंबर तक

रोहित भदसाली। हमीरपुर 27 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मतदाता सूची तैयार करने के लिए संशोधित कार्यकम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में होगी वापसी? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले- “संपर्क में हैं कैप्टन”

चंडीगढ़ : पंजाब के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। दरअसल, इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II, नूरपुर का लोकार्पण

एएम नाथ। नूरपुर : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II का लोकार्पण किया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!