साढ़े चार घंटे यातायात ठप होने से परेशान हुए लोग- जल आपूर्ति एवं स्वच्छता ठेका श्रमिक युनियन द्वारा मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा)
जल सप्लाई एवं सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने मंडल तलवाड़ा के सूचीबद्ध कर्मचारियों की मांगों को लेकर तलवाड़ा-मुकेरियां मुख्य मार्ग पर करीब साढ़े चार घंटे से भी अधिक समय तक यातायात रोककर रोष प्रदर्शन किया। किसान संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। स्थानीय नागरिक और पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप और 30 अक्तुबर को बैठक का समय एक्सईएन वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन तलवाड़ा से मिलने के बाद करीब साढ़े चार घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने रौष धरना हटाया गया।
वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की यूनिट मुकेरियां – तलवाड़ा के महासचिव मंजीत सिंह और अध्यक्ष रजत कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरने में सूचीबद्ध कर्मचारी अपने परिवारों सहित शामिल हुए। दोपहर 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने तलवाड़ा मुकेरियां रोड पर यातायात रोक दिया। इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष रजत कुमार ने कहा कि विभाग के अधीन कार्यरत सूचीबद्ध कर्मचारी लंबे समय से अपनी वाजिब व जायज मांगों को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने विभाग के स्थानीय वाटर सप्लाई एंड सैनीटेशन विभाग के कार्यालय कार्यरत अभियंता के द्वारा श्रम आयोग द्वारा जारी संशोधित दरों को लागू न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम उक्त अधिकारी की मनमानी को किसी भी सूरत मे चलने नही देगे।
महासचिव मंजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ग्रामीण जलघरों को बिना पंचायतों की सहमति के जबरन पंचायतों को सौंपा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कर्मियों की मांगों को लेकर संगठन कई बार विभाग के अधिकारियों से मिल भी चुका है, लेकिन अब तक कोई उचित समाधान नहीं निकल सका।जिसके विरोध में आज हमें मजबूरीबश तलवाड़ा-मुकेरिया सड़क पर यातायात को अबरूद कर अपना रौष प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड गया है।हालांकि उन्होने कहा एक सप्ताह पहले हमारी युनियन के पदाधिकारीयो ने आज के धरने प्रदर्शन करने की पूर्व सूचना वाटर सप्लाई एंड सैनीटेशन विभाग के स्थानीय कार्यालय को
दे दी गयी थी।क्षेत्र के किसान संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया। किसान मजदूर हितकारी सभा मुकेरियां से अध्यक्ष बलकौर सिंह मल्ली और महासचिव ओंकार सिंह भंगाला, बीकेयू कादीयान से लखबीर सिंह कादीयान, जीत राम बोस, बलविंदर सिंह और गुरनाम सिंह बेला सरयाणा, डीएसी दसूहा हरकृष्ण सिंह, एसडीओ राहुल कुमार और नायब तहसीलदार तलवाड़ा ओंकार सिंह के हस्तक्षेप और विभाग द्वारा मांगों के समाधान के लिए 30 अक्तुबर को मीटिंग रखे जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया गया।हालकि इस जाम के कारण आम राहगीरों व छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी तरना दल सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप

 कैंप का उद्घाटन जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह की ओर से किया,  कैंप में अवतार सिंह जौहल ,कमलजीत सिंह भूपा, बलजिंदर सैनी, ओंकार सिंह और और डॉ राज कुमार सांसद, संदीप सैनी (चेयरमैन) शामिल हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार हुई कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के ये वीडियो हो रहे जमकर वायरल : अमनदीप कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट 349 पोस्ट किए जा चुके…. अकाउंट के 41 हजार के करीब फॉलोअर्स

पंजाब में नशे का एक पुराना इतिहास रहा है. पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर आज भी युवाओं को नशे की तरफ से दूर करने की प्रयास करने में लगी है।  लेकिन क्या हो...
article-image
पंजाब

What is the cause of

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha : Oct 13 – What is the cause of dengue and malaria, how can we prevent it and what precautions should be taken, during a special conversation with Civil Surgeon Hoshiarpur...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा : कांग्रेस ने 3 ऑब्जर्वर किए नियुक्त, गहलोत-माकन और प्रताप बाजवा को मिली जिम्मेदारी

 चंडीगढ़।  हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. सूबे में नामांकन का दौर खत्म हो चुका है जिसके बाद अब चुनाव प्रचार शुरू हो गया...
Translate »
error: Content is protected !!