नूरपुर उपमंडल में 30 व 31 अक्तूबर को होंगे इंतकाल : एसडीएम गुरसिमर सिंह

by

नूरपुर 29 अक्तूबर। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व मामलों के घरद्वार के नजदीक त्वरित निपटारे के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत नूरपुर उपमंडल में 30 व 31 अक्तूबर, 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि इस दिवस पर नूरपुर तहसील व सदवां उप तहसील के अंतर्गत चिन्हित स्थानों पर ज़मीन के लंबित इंतकालबीके मामलों का निपटारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को उपतहसील सदवां के पटवार वृत गुरचाल में गुरचाल,ठेहड़,डन्नी तथा सुल्याली पटवार वृत के इंतकाल का निपटारा किया जाएगा। जबकि तहसील नूरपुर के नागनी में नागनी, गेहीं तथा नूरपुर-2 पटवार वृत के लंबित इंतकाल मामलों का निपटान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस दिन बाग राजा में बाग राजा, खन्नी, थोहड़ा तथा बरंडा पटवार वृत के इंतकाल मामलों का निपटारा होगा।
एसडीएम ने बताया कि 31 अक्तूबर को तहसील नूरपुर के हड़ल में हड़ल, कोपड़ा तथा नूरपुर-एक पटवार वृत के इंतकाल निपटाए जाएंगे। जबकि भड़वार में भड़वार, जौंटा, खैरियां तथा मिंझग्रां पटवार वृत के इंतकाल होंगे। इसी दिन उपतहसील सदवां के उपतहसील कार्यालय में सदवां,चौकी,
लदोड़ी व खज्जन पटवार वृत के इंतकाल होंगे।
उन्होंने बताया कि लोग निर्धारित तिथियों में चिन्हित स्थानों और उनसे लगते पटवार वृतों से संबंधित भूमि के इंतकाल के निपटारे के लिए आ सकते हैं। उन्होंने लोगों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व घाटा अनुदान अगर नहीं मिलेगा …तो पानी पर दी जाए रॉयल्टी : सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में पनबिजली संयंत्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी पर 50...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश की चेतावनी : सीएम ने कहा मणिमहेश यात्रियों को रोकें पड़ोसी राज्य, जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चंबा की मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आटीपीसीआर रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है ऊना की जनता : जोशी

ऊना :  हिमाचल की जयराम भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है और भाजपा के मुख्यमन्त्री व मन्त्री हवाओं में वाते करते झूठी लोकपिंयता हासिल करने कर प्रयास कर रहे हैं वल्कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के लिए किया जागरूक

किसी भी आपदा में टोल फ्री नंबर 1077 पर करें कॉल एएम नाथ। चम्बा :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 के तहत आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!