4, 5 नवंबर व 2, 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन भी पोलिंग बूथों पर प्राप्त किए जाएंगे दावे व एतराज: कोमल मित्तल

by

जिला चुनाव अधिकारी ने वोटर सूची संशोधन संबंधी लगाए जाने वाले विशेष कैंपों संबंधी डीईओ को उक्त तिथियों पर स्कूल खोलने संबंधी दिए जरुरी दिशा निर्देश
होशियारपुर, 30 अक्टूबर:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का प्रोग्राम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन 27 अक्टूबर से शुरु हो गया है और 9 दिसंबर 2023 तक दावे व एतराज प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी 4 नवंबर 2023, 5 नवंबर 2023, 2 दिसंबर 2023 व 3 दिसंबर 2023 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिस दौरान बी.एल.ओज अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से दावे व एतराज प्राप्त करेंगे।
जिला चुनाव अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्र व सेकेंडरी) को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बने हुए हैं, उन स्कूलों के प्रिंसिपल व स्कूल प्रमुख को हिदायत की जाए कि उक्त तिथियों(4 नवंबर, 5 नवंबर, 2 दिसंबर व 3 दिसंबर) को स्कूल के चौकीदार या किसी जिम्मेदार कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर पोलिंग बूथ वाला कमरा व मेन गेट खुला रखा जाए व बी.एल.ओ को जरुरी दफ्तरी फर्नीचर मुहैया करवाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल में फूट पर छलका सुखबीर बादल का दर्द : केंद्र पर लगाया साजिश का आरोप

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के दो फाड़ होने पर पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का दर्द छलका है. सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार की एजेंसियों के ऊपर शिरोमणि अकाली दल के बागी...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब डीजीपी और जालंधर पुलिस कमिश्नर को दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने आतिशी वीडियो मामले में जारी किया फाइनल नोटिस

चंडीगढ़ : दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने आतिशी वीडियो मामले में पंजाब के डीजीपी और जालंधर पुलिस कमिश्नर को फाइनल नोटिस जारी किया है, जिसमें 20 फरवरी तक जवाब देने को कहा गया है। इसके...
article-image
पंजाब

शिक्षक के तबादले पर भड़की छात्राएं, स्कूल का गेट बंद कर किया प्रदर्शन; हाई वोल्टेज तारों पर भी उठाए सवाल

एएम नाथ। कपूरथला, 19 अगस्त। कपूरथला के शेखूपुर स्थित सरकारी हाई स्कूल में बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बड़ी संख्या में छात्राओं ने स्कूल का मुख्य गेट बंद कर धरना...
article-image
पंजाब

1746 पुलिस कांस्टेबलों को सीएम मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र : अब तक 63027 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी देने का दावा

जालंधर :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जालंधर के पीएपी ग्राउंड में 1,746 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, जो एक रिकॉर्ड है और यह घोषणाओं के बजाय परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण को दर्शाता...
Translate »
error: Content is protected !!