उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर तक L

by

हमीरपुर 31 अक्तूबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत चलोह के गांव धैल, ग्राम पंचायत क्याराबाग के गांव सुनवीं ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत जनैहण के गांव जनैहण, ग्राम पंचायत दैण के गांव दैण, ग्राम पंचायत पपलाह के गांव कोट रसेहड़वा, ग्राम पंचायत हणोह के गांव फखड़ूही, ग्राम पंचायत भदरूं के गांव भदरूं, ग्राम पंचायत अमलैहड़ के गांव भवड़ां (सेरा रोड), ग्राम पंचायत धलोट के गांव समरयाल और नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-3 में उचित मूल्य की एक-एक दुकान खोली जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन दुकानों के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं वेबसाइट एमर्जिंगहिमाचल.एचपी.जीओवी.इन (सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम) emerginghimachal.hp.gov.in (Single window Clearance System) पर एक दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला नियंत्रक ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए पहली प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थाएं जैसे- स्थानीय पंचायत या शहरी निकाय, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभा, महिलाओं तथा उनके समूह को दी जाएगी। अगर एक वार्ड में एक से अधिक संस्थाएं आवेदन करती हैं तो पंजीकृत संस्था को अधिमान दिया जाएगा।
दुकान आवंटन के लिए दूसरी प्राथमिकता विधवा या एकल नारी, दिव्यांग व्यक्ति जोकि दुकान चलाने में सक्षम हो, भूतपूर्व सैनिक या बेरोजगार व्यक्ति को दी जाएगी। जबकि, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड को तीसरी प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास रखी गई है। आवेदन के साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र, उच्च शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति, दुकान की उपलब्धता और भंडारण क्षमता से संबंधित सत्यापित दस्तावेज अपलोड किए जाने चाहिए। भूतपूर्व सैनिक या शिक्षित बेरोजगार होने पर परिवार के किसी भी अन्य सदस्य के नियमित सरकारी रोजगार में न होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। पंचायतीराज संस्थाओं, नगर निकायों, विधानसभा और संसद सदस्यों के परिजन इन दुकानों के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऐसा आवेदक, जिसकी अपनी आटा चक्की या मिल हो तथा वह आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत दंडित हुआ हो या दिवालिया घोषित हुआ हो, वह आवेदन के लिए पात्र नहीं होगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222335 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरा होने पर ज़िला में चलेगा विशेष अभियान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

22 जनवरी से 8 मार्च तक आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां उपायुक्त ने विद्यालय स्तर पर प्रार्थना सभा के दौरान जागरूकता सत्र आयोजित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के गुटों ने ईमानदारी से प्रयास किया कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दे- महिला सम्मान निधि योजना का बजट में उल्लेख नही, कांग्रेस की मंशा साफ: जयराम

राज्यसभा चावन के नतीजों के बाद सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं सम्मान निधि के अंतर्गत 2 माह की राशि महिलाओं के खाते में डालने वाला बयान, आचार संहिता का उलंघन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में दिसंबर, 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि दिसंबर, 2025 तक हिमाचल प्रदेश में सात परियोजनाओं से 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काला अम्ब में करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने के मामले में अब तक क्या हुई कारवाई : जयराम ठाकुर

करोड़ों की अवैध शराब पकड़े जाने में मुख्यमंत्री कार्यकाल का नाम भी आया था सामने कर्मचारी चयन आयोग में महिलाओं से आवेदन शुल्क लेना कौन सा मॉडल एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी...
Translate »
error: Content is protected !!