रोडरेज विवाद : युवकों ने इकलौते बेटे की गोली मारकर की हत्या, मृतक के दोस्त व एक अन्य को भी लगी गोली, दोनों का चल रहा इलाज

by

आमृतसर : होली सिटी कॉलोनी के बाहर रोडरेज के विवाद में युवकों ने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में मृतक के दोस्त व एक अन्य को भी गोली लगी। दोनों का अमनदीप अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करते वक्त युवक गुरुप्रवेश को गोली मारी गई। इसके बाद उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार युवकों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बलविंदर सिंह निवासी गांव रत्तोके जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया है कि वह इस समय गली नंबर 8 मोहनी पार्क सामने खालसा कॉलेज में रहते हैं। 2011 तक उन्होंने कोऑपरेटिव चीनी मिल जीरा में नौकरी की। वर्तमान में वह खेतीबाड़ी कर रहे हैं। गुरुप्रवेश सिंह (22) उनका इकलौता बेटा था। वह खालसा कॉलेज में होटल मैनेजमेंट की डिग्री कर रहा था।
मंगलवार को उनका भाई रेशम सिंह गांव से घर आया। दशहरे की छुट्टी के कारण वह बेटे और पत्नी लखविंदर कौर के साथ घर में थे। इस दौरान उनके बेटे ने कहा कि उसके दोस्त सुमितपाल सिंह उर्फ बल निवासी अर्बन एस्टेट राम तीर्थ रोड ने उसे बुलाया है। उन्होंने बेटे को जाने से रोका और कहा कि आज त्योहार का दिन है, घर से बाहर न जाए। इसके बावजूद बेटा घर से चला गया। दोपहर बाद 12:30 बजे वह और उनका भाई दोनों मोटरसाइकिल पर बेटे की तलाश निकले। दोनों बेटे के दोस्त बल के घर राम तीर्थ रोड की तरफ जा रहे थे। राधा स्वामी डेरा राम तीर्थ रोड पर पहुंचे तो देख उनका बेटा गुरप्रवेश सिंह अपने दोस्त बल की कार में बैठा था। कार को बल चला रहा था। दोनों बाईपास की तरफ जा रहे थे।
उन्होंने मोटरसाइकिल कार के पीछे लगा दी। होली सिटी पुल के नजदीक बाईपास पर इनोवा क्रिस्टा कार और वरना का पहले से ही एक्सीडेंट हुआ था। वहां कुछ लड़के खड़े थे। उनके बेटे और उसके दोस्त ने वहां कार रोकी और उतरकर वहां खड़े लड़कों से बातचीत करने लगे। उस समय दोपहर के दो बजे थे। इसी दौरान वहां तीन और गाड़ियां आ गईं। इसमें से फतेह रंधावा निवासी गांव कुकड़ावाला अपने साथियों समेत बाहर निकला और बल के साथ हादसे के विवाद में झगड़ा करने लगा। उनका बेटा गुरु प्रवेश सिंह झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान फतेह रंधावा के साथ आए लड़कों ने हथियार निकाल लिए और हत्या के इरादे से फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बेटे की बाजू में लगी और दूसरी गोली पेट में जा लगी। वह और उनका भाई दोनों ने यह देख शोर मचाया तो आरोपी हथियारों समेत गाड़ियों में फरार हो गए। उनका बेटा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
उन्होंने बेटे को इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान उनके बेटे के दोस्त सुमितपाल सिंह उर्फ बल की बाजू में भी गोली लगी है। वहां मौजूद अन्य युवक सावन प्रीत सिंह निवासी गांव कंबो की दोनों टांगों में गोलियां लगी हैं। दोनों गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल हैं।

दोस्त के साथ थी आरोपियों की रंजिश : गोलियां चलाने वालों में फतेह रंधावा, गुरविंदर मान बग्गा, परमन, भोला और कुछ अज्ञात शामिल हैं। आरोपी फतेह रंधावा और उनके बेटे के दोस्त सुमितपाल सिंह का पहले से ही कोई विवाद चल रहा है। इस दौरान जब सड़क हादसे के मामले में विवाद हुआ तो रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिन लोगों की कारों में भिड़त हुई थी, उनमें कुछ बेटे के दोस्त के जानकार थे और कुछ आरोपियों के जानकार थे। वारदात के बाद अमृतसर सिटी पुलिस के आला अधिकारी और थाना कैंट के एसएचओ सुखइंदर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों की हुई खेलों में प्राइमरी शिक्षा ब्लॉक-1 गढ़शंकर के स्कूलों के बच्चों ने तेरह मेडल जीते

गढ़शंकर । लाजवंती स्टेडियम होशियारपुर मेँ जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों की हुई खेलों में सरकारी एलेमेन्ट्री स्कूल गढ़शंकर (लड़के), खाबड़ा , मोहनवाल और भज्जल के बच्चों में शानदार प्रदर्शन किया। कराटो के...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य स्टाफ का मुद्दा: सांसद मनीष तिवारी ने मांगा डेटा, मंत्री ने नीति की बात कहकर टाला जवाब

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 13 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में चंडीगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के विकास कार्यो के लिए वित मंत्री ने पूर्व विधायक गोल्डी को पैंतींस लाख का चैक सौंपा

गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलके के विकास कार्यो के लिए वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने मिलकर चर्चा करते हुए विभिन्न विकास कार्यो के लिए ग्रांट की मांग की।...
article-image
पंजाब

पठानकोट का माइनिंग अफसर गगन सस्पैंड : खनन मंत्री रवजोत बैंस के निर्देशो ओर हो रही रेत खड्‌डों की निशानदेही के बाद विभाग में हड़कंप

चंडीगढ़ :    पंजाब में अवैध माइनिंग पर एक्शन लेते हुए सरकार ने पठानकोट के माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया है। जियोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर रहे गगन पर यह कार्रवाई की...
Translate »
error: Content is protected !!