विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू,विभिन्न महाविद्यालयों की 26 टीमें भाग ले रही भाग – DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ

by

चंबा, 3 नवंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ऐतिहासिक चौगान में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
उपायुक्त ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास में
सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि खेलें शरीर के साथ साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य व सभी अध्यापकों को फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की शुभकामनायें भी दीं। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियों से युवाओं का सकारात्मक गतिविधियों में ध्यान केंद्रित रहता है वहीं युवाओं को नशे जैसी कुरितियों से भी दूर रहने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सचिन मेहरा ने कहा कि उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से सम्बद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की 26 टीमें भाग ले रही हैं।
इससे पहले प्राचार्य राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा डॉ विद्या सागर शर्मा ने उपायुक्त को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रोफेसर अविनाश द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर के उपस्थित सभी गणमान्य का आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कैप्टन( सेवानिवृत्त) अनुमेहा पराशर ,वेटरन क्रिकेट के अध्यक्ष श्री चंद नैय्यर सहित गणमान्य लोग व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिम भोग गेहूं का आटा, दलिया और हल्दी उत्पादों को लॉन्च किया

एएम नाथ। सरकाघाट :  ज़िला मंडी के सरकाघाट में आज राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिम भोग गेहूं का आटा, हिम भोग दलिया और हिम भोग हल्दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी ने सीआरएस के तहत नए भवनों का किया लोकापर्ण : बिलांवाली लबाना में तीन व डोगरांवाला में दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

बद्दी, 20 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने मगंलवार को एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लावाली लबाना तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां के नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। शाहपुर : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में एसडीएम कुलबीर राणा ने किया अपराजिता : मैं चम्बा की अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

भरमौर और होली में मासिक धर्म से जुड़ी समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भरमौर (चम्बा ), 28 नवंबर : महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आज...
Translate »
error: Content is protected !!