साहित्य एवं संस्कृति का संवर्द्धन ही सांस्कृतिक परिषद का उद्देश्य – अजय यादव

by

सोलन : ज़िला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आज यहां कोठों स्थित कला केन्द्र में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। अजय कुमार यादव ने कहा कि सांस्कृतिक परिषद का मुख्य उद्देश्य साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा संस्कृत, हिन्दी, उर्दू भाषा और पहाड़ी बोली के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि परिषद इस दिशा में सतत् कार्यशील है और सोलन ज़िला की विशिष्टताओं को उभारने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सोलन की जनता से आग्रह किया कि प्राचीन पुस्तकें जिसमें सोलन ज़िला से सम्बन्धित लेख छपे हों अथवा कोई भी प्राचीन सांस्कृतिक महत्व की वस्तु कला केन्द्र कोठों में भेंट की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं एतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन वस्तुओं, दस्तावेज़ों इत्यादि को संग्रहालय में संगृहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भेंट कर्ता का नाम संगृहित वस्तुओं के साथ अंकित किया जाएगा।
अजय यादव ने कहा कि कला केन्द्र कोठों में स्थापित होने वाली कला दीर्घा तथा संग्रहालय में स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र, पारम्परिक वेशभूषा के छायाचित्र, वास्तविक वेशभूषा एवं पारम्परिक वाद्य यंत्र रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन स्थानीय कला को विकसित करने के लिए सदैव प्रयासरत रहा है।
उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शूलिनी मेले में तीन दिन पहाड़ी कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ज़िला सोलन से सम्बन्धित प्राचीन पुस्तकों को पुनः प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए परिषद के सदस्यों के बहुमूल्य सुझाव अपेक्षित रहेंगे। सोलन ज़िला के प्रसिद्ध लोक नृत्य पड़ुआ और करयाला के संरक्षण पर भी विशेष बल दिया जाएगा।
बैठक में नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक सोलन भीष्म ठाकुर, ज़िला भाषा अधिकारी सोलन ममता वर्मा सहित परिषद के अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मिलें बेहतर सुविधाएं : अंजना पंवार

सफाई कर्मचारी तथा उनके आश्रितों के लिए चलाए गए प्रकल्पों की समीक्षा की धर्मशाला, 22 फरवरी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार की अध्यक्षता में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में सफाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारी सरकार ने आखिरी दिन भी मृत्यु होने पर करुणामूलक नौकरी का प्रावधान किया था: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नियम कानून न मानने वाले लोग अपने जिला के अंदर अपनी मनमानी तो कर ही रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फू्रट की खेती : बागवान को 1 लाख तक की सहायता, 1 एकड़ में ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपये के ऋण की प्रस्तावना

जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फू्रट की खेती – उपायुक्त किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ विभाग को जनजातीय क्षेत्र में 17 जून से पहले स्वीकृत पदों में से 50 फ़ीसदी पद भरने के निर्देश

माननीय हाईकोर्ट ने जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रख लिया कड़ा संज्ञान : डॉ. जनक राज एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि बुधवार...
Translate »
error: Content is protected !!