केंद्रीय दल ने सराहे मंडी जिला प्रशासन के प्रयास ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य की प्रशंसा

by

मंडी, 3 नवंबर। मानसून उपरांत गतिविधियों की समीक्षा को लेकर मंडी जिले के दौरे पर आए केंद्रीय दल ने जिले में ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है। इस दल में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की निदेशक एम. अनिता तथा जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय भू जल बोर्ड अहमदाबाद के वैज्ञानिक गजानन रामटेक शामिल रहे।
केंद्रीय दल ने शुक्रवार को मंडी में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण को लेकर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने जिले में जल संरक्षण, जल प्रबंधन, सिंचाई, परंपरागत पेयजल स्रोतों के संवर्धन, वाटरशेड तथा वनीकरण गतिविधियों का ब्यौरा तथा कार्यों की जिओ टैगिंग की जानकारी ली।
जिला प्रशासन ने केंद्रीय दल को अवगत कराया कि मंडी जिले में 229 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। इनमें से 173 का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि 56 का कार्य प्रगति पर है। वहीं 11 सरोवर मानसून आपदा में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एम. अनिता ने जिले में अमृत सरोवर निर्माण पर संतोष जताते हुए शेष कार्य को भी जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि बीते दो दिनों में उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अमृत सरोवरों के निर्माण को देखने के साथ ही आपदा से इनके निर्माणों को हुए नुकसान को देखा है। उन्होंने कार्य की गति व गुणवत्ता पर संतुष्टि व्यक्त की।
इस दौरान एम. अनिता ने जिले में मानसून आपदा में तेजी से जलापूर्ति बहाली के कार्य के लिए भी अधिकारियों की प्रशंसा की।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि जिले में आपदा में क्षतिग्रस्त अमृत सरोवरों का मनरेगा के अंतर्गत जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास गतिविधियों के तहत साल 2022-23 में जिले में जल संरक्षण, जल प्रबंधन, सिंचाई, परंपरागत पेयजल स्रोतों के संवर्धन तथा वनीकरण के 7760 कार्य पूर्ण किए गए हैं, जबकि 6059 कार्य प्रगति पर हैं। वहीं साल 2023-24 में उक्त गतिविधियों से जुड़े 2192 कार्य किए गए हैं।
वहीं जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता रोहित दुबे ने जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने शक्ति विभाग की पेयजल, सिंचाई तथा सीवरेज योजनाओं को हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय दल से रा क्षतिग्रस्त सीवरेज योजनाओं के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से फंड प्रावधान की नियमावली में संशोधन की सिफारिश करने का आग्रह किया ताकि इसके लिए पर्याप्त धन मिल सके।
वहीं डीएफओ जिला मुख्यालय अंबरीश शर्मा ने केंद्रीय दल को अवगत कराया कि मंडी जिले में इस वर्ष 1800 हैक्टेयर भूमि पर पौध रोपण का लक्ष्य है। मानसून के दौरान करीब 1600 हैक्टेयर के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है, वहीं शीत ऋतु में 200 हैक्टेयर के शेष लक्ष्य को पूरा करने को लेकर काम किया जा रहा है।
डीआरडीए के परियोजना अधिकारी जी.सी.पाठक ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा डीआरडीए के ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण के साथ साथ राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में विभिन्न विकास खंड अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 21 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

ऊना  : जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के चलते कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 21...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रारूप में प्रकाशित मतदाता सूचियां को लेकर नौ दिसंबर तक करें दावे आक्षेप : संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग जरूरी: मंडलायुक्त ए शेनमोल

धर्मशाला, 09 नवंबर। मंडलायुक्त ए शेनमोल ने वीरवार को अपने कार्यालय में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रारूप में प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कब आएगी नौकरी, कब जारी होंगे लंबित परीक्षाओं के परिणाम :पूरी सरकार आपस में ही उलझी हुई, नहीं है आम जन की सुध लेने वाला कोई – जयराम ठाकुर

बद्दी अग्निकांड में पीड़ितों की तरफ़ से बहुत आरोप सामने आ रहे हैं, निष्पक्षता से जाँच करवाए सरकार एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार बने नए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष : विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

एएम नाथ। शिमला : रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा ड़े दिया है। जिसे मंजूर...
Translate »
error: Content is protected !!