DC ने मदद के इच्छुक जिले के क्लबों को तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट जमा करवाने के दिए निर्देश :युवक सेवाएं क्लबों की पंजाब सरकार करेगी सहायता: कोमल मित्तल

by

सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग को 16 नवंबर तक क्लब जमा करवाए विस्तृत रिपोर्ट
– जिला स्तरीय कमेटी करेगी क्लबों के कार्यों का मूल्यांकन
होशियारपुर, 06 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से युवक सेवाएं विभाग के साथ एफिलेटिड यूथ क्लबों को प्रोत्साहन के लिए मदद दी जानी है। उन्होंने कहा कि मदद के लिए इच्छुक जिले में विभाग से संबंधित एक्टिव यूथ क्लब अपने तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट 16 नवंबर तक कार्यालय सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर(इंडोर स्टेडियम, सिविल लाइन्ज) को सौंपे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय कमेटी इन क्लबों के कार्यों का मूल्यांकन कर आगे की कार्यवाही अमल में लाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर प्रीत कोहली के मोबाइल नंबर 98158-81016 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि युवक सेवाएं क्लबों की ओर से गांव व वार्ड स्तर पर सामाजिक गतिविधियां करवाई जाती है, जिनमें गांव व वार्ड में स्वच्छता अभियान, रक्तदान कैंप, सरकार के अलग-अलग जागरुकता अभियान व रचनात्मक कार्य, खेल गतिविधियां व अलग-अलग तरह के कैंपों में उनकी भागीदारी शामिल है। उन्होंने युवक सेवाएं विभाग से एफिलेटिड यूथ क्लबों को आह्वान किया है कि वे अपने तीन वर्षों की विस्तृत रिपोर्ट जमा करवाएं ताकि सरकार के प्राप्त होने वाली मदद उन्हें जल्द से जल्द मुहैया करवाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आजादी संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती: जंडा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सभ्याचार संभाल सोसाइटी ने देश मेरा मैं देश का विषय पर भाषण प्रतियोगिता की आयोजित । आजादी मिलने के उपरांत सबसे बड़ी चुनौती आजादी को संभाल कर रखना है जिसे पूरा...
article-image
पंजाब

भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चल कर ही समाज में शांति, सद्भावना व भाईचारे को बनाया जा सकता है मजबूत: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने घंटाघर के नजदीक 4 लाख 17 हजार रुपए की लागत से बनने वाले भगवान वाल्मीकि जी द्वार के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने...
article-image
पंजाब

परमार कॉलोनी में गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ : कुलविंदर संघा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के मोहल्ला परमार कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण पूरे मोहल्ले के गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ है। यह शब्द...
article-image
पंजाब

सीआरपीएफ जलंधर ने एसटीएफसी कश्मीर को 3-1, बद्दो अकेडमी ने जेसीटी एफए को 3-2 और एफए पालदी ने आनंदपुर साहिब को पेनल्टी किक्स में 6-5 से हरा कर जीत की दर्ज

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन गढ़शंकर, 18 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!