राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाडी के वार्षिक वितरण समारोह: बच्चों के सामाजिक व्यवहार के लिए स्कूल महत्वपूर्ण माध्यम- कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के होनहार
चंबा(चुवाड़ी), 6 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा की भूमिका अहम है। किसी भी क्षेत्र की उन्नति और तरक्की के लिए स्कूल सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है । इस दौरान बच्चों में एक सामाजिक व्यवहार उत्पन्न होता है ,जो उनको भविष्य में प्रगति की ओर लेकर जाता है।
विधानसभा अध्यक्ष आज राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाडी के वार्षिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कह रहे थे।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी नीना पठानिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल प्रबंधन को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि वार्षिक वितरण समारोह जैसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि अध्यापक और अभिभावक दोनों मिलकर बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें, जोे भविष्य में उनके काम आ सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से स्कूल में पूर्ण अनुशासन से मन लगाकर पढ़ाई करने और साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के बेहतर अनुसरण करवाना शिक्षकों व अभिभावकों का सामूहिक दायित्व है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके अलावा स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार सभी विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ करने के लिए वचनबद्धता के साथ कार्य किया जा रहे हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान निष्पक्षता से शत प्रतिशत पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन प्रभावित कालीघार के आपदा न्यूनीकरण कार्य में 32 करोड़ की धनराशि व्यय होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की ।
इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य उषा चाड़क और एसएमसी अध्यक्ष जगन चाड़क ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल ,
हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के मंडल निदेशक राम सिंह चंबियाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाड़क, प्रधानाचार्य राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा संजीव सूरी,अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, विद्युत राहुल राठौर , खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, सीडीपीओ धर्म सिंह, स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणि महेश कुदरती आपदा से सकुशल लौटे लोगों ने खन्ना को सुनाई व्यथा

होशियरपुर :  मणि महेश यात्रा में आयी कुदरती आपदा से सकुशल लौटे भिखी पिंड के केशव, होशियारपुर के धैर्य, कुणाल एवं मोहित ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से मुलाकात की और उन्हें मणि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीजीटी आर्टस व नॉन मेडिकल/मेडिकल के पदों हेतू 7 व 8 नवम्बर को काउंसलिंग

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा टीजीटी आर्टस, नॉन मेडिकल व मेडिकल (टैट पास) अभ्यार्थियों के नाम उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भिड़ा गया था दो आतंकियों से वो – राइफल छीनने की भी कोशिश की… पहलगाम में मारे गए सैयद हुसैन ने

पहलगाम में आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी युवक की भी जान चली गई. उसकी पहचान सैयद हुसैन शाह के रूप में हुई है। पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह घोड़े चलाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छात्रावास अधीक्षक के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 19 अगस्त को

एएम नाथ। मंडी : .जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2025-26 के लिए छात्रावास अधीक्षक (एक महिला एवं एक पुरुष) के अनुबंध आधारित पदों को भरने हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 19 अगस्त 2025 को...
Translate »
error: Content is protected !!