रेत महंगी या ना मिलने से आप परेशान थे तो आप के लिए राहत की खबर……. जानने के लिए पढ़े

by

होशियारपुर: होशियारपुर और निकटवर्ती इलाके आप घर, दुकान या अन्य निर्माण कार्य करने के सोच रहे हो तो आपके लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है…….. रेत न मिलने या महंगी मिलने से आप परेशान थे तो आप के लिए राहत की खबर है कि पंजाब सरकार की तरफ से गांव बस्सी गुलाम हुसैन वाली खड्ड को खोल दिया गया है। अब होशियारपुर वासियों को रेत के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आज 8 नवंबर 2023 को माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने सरकार व विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशों पर गांव बस्सी गुलाम हुसैन की खड्ड में पहुंचकर माइनिंग का काम शुरु करवाया। इस मौके पर माइनिंग अधिकारी एसडीओ करनदीप सिंह, इंस्पैक्टर मनिंदर सिंह, आयुष गिरिधर व इंस्पैक्टर आकाश मौजूद रहे। इंस्पैक्टर मनिंदर सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम के कारण खड्ड को माइनिंग के लिए बंद कर दिया गया था तथा अब जबकि मौसम खुल गया है तो खड्ड को माइनिंग के लिए खोल दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशों पर 5.5 रुपये फुट के हिसाब से रेत मिलेगी। इससे सरकार को प्रतिदिन एक लाख रुपये से ऊपर का राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि गैरकानूनी माइनिंग नहीं करने दी जाएगी तथा विभाग द्वारा समय-समय पर चैकिंग करके इस बात को सुनिश्चित बनाया जाएगा।
इस मौके पर रेत लेने पहुंचे पाल सिंह, नितीश, राजा, गंगा प्रसाद, मनदीप सिंह, सुखविंदर आदि ने खड्ड चालू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए सरकार एवं विभाग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि खड्ड बंद होने के कारण उनके समक्ष कई समस्याएं खड़ी हो गईं थी और परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया था।, लेकिन अब खड्ड के शुरु होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी और लोगों को भी रेत के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को मिला पहला वाइस चांसलर, प्रो. (डॉ.) चंद्र मोहन ने संभाला पदभार

होशियारपुर ; दलजीत अजनोहा। रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीको अपना पहला वाइस चांसलर मिल गया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले प्रो. (डॉ.) चंद्र मोहन को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त...
article-image
पंजाब

ओमान में युवती ने जानवरों से भी बदतर काटी जिंदगी : तनख्वाह तो दूर, उसके पास जो पैसे थे, वे भी छीन लिए

लुधियाना :  ज़िले की एक लड़की, जो अच्छी नौकरी और उज्ज्वल भविष्य का सपना लेकर मस्कट (ओमान) गई थी, ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वहां के हालात किसी नर्क से कम नहीं...
article-image
पंजाब

जोशी नगर स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में नतमस्तक हुए पवन दीवान

लुधियाना, 24 सितंबर : माता रानी के महा नवरात्रों के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान पवन दीवान जोशी नगर, हैबोवाल कलां स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकट मोचन श्री...
Translate »
error: Content is protected !!