धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: MLA पठानिया

by

दो दिन के प्रवास में 25 किमी का पैदल सफर तय कर लोगों की सुनी समस्याएं
धारकंडी(धर्मशाला), 09 नवंबर। शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ नई सुविधाओं के विकास पर फोकस के साथ काम होगा ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
वीरवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की पलोथा पंचायत में मोबा, लंगा, पौलुन, पलोथा, सुखुघाट, चमियारा, दुल्ली में विकास कार्यां का निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याओं भी सुनीं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वे सातों दिन 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध हैं तथा शाहपुर विस के कठिन भूगौलिक परिस्थितियों वाले धारकंडी क्षेत्र में बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में नए दृष्टिकोण के साथ, नई गति से काम किया जाएगा।
विधायक ने दो दिन में धारकंडी क्षेत्र में 25 किमी का पैदल सफर किया तय
विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के दूरदराज के गांवों में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए दो दिन में 25 किमी का सफर तय किया तथा विकास कार्यों का जायजा भी लिया। विधायक केवल सिंह पठानिया का दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता ने जोरदार स्वागत भी किया।
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी सड़क सुविधा, पलोथा को पंचायत भवन
विधायक केवल सिंह पठानिया ने चानोघाट से सुखुघाट तथा कूट चमियारा से सुखुघाट तक चार किलोमीटर तक शीघ्र सड़क निर्मित की जाएगी। नोली,बरलेह, चानोघाट,लंगा पलून पलोथा सुखुघाट सड़क की वन विभाग से स्वीकृति के लिए फाइल भेज कर स्वीकृति करवा के जल्दी से जल्दी इन गाँवो को सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने लांगा में प्राइमरी स्कूल के कमरों की मरम्मत तथा बच्चों के लिए पार्क में झूले लगाने के लिए विधायक निधी से दो लाख स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि सुखुघाट में मॉर्डन आंगनबाड़ी तथा पलोथा पंचायत का भवन तथा पलून में युवाओ के लिए मैदान बनाया जाएगा।
इस अवसर पर काँग्रेस कमेटी सुखुघाट दुर्गा दास,पूर्व उप प्रधान ओम राज, सोशल मीडिया बूथ अध्यक्ष संसार चंद,धार कंडी काँग्रेस कमेटी शशि पाल शर्मा ,जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा,मनोज कुमार पंचायत समिति सदस्य,अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति, अजय कुमार,सोंकी राम,मित्रों राम,पूर्व उप प्रधान ओमराज,राज कुमार,लाल सिंह पूर्व प्रधान,निशा देवी प्रधान, उप प्रधान बिष्णु राम,प्रीतम सिंह,अर्जुन सिंह,अशोक कुमार,सीमा देवी वार्ड सदस्य,लितो देवी सुरेखा देवी ,केहर सिंह,अशोक सिंह,सुभाष ,शुभकरण सिंह,सीता राम,पंडित मिचन लाल आदि गणमान्य स्थानीय जनत मौजूद थे।
अधिकारी गण मौजूद रहे
उप मण्डल अधिकारी करतार चंद,एक्सीयन लोकनिर्माण विभाग अंकज सूद,एक्सीयन जलशक्ति विभाग अमित डोगरा,एक्सीयन विजली विभाग अमन चैधरी, खण्डविकास अधिकारी कंवर सिंह,बी०पी०एम ०जायका नंदनी कपूर, नायब तहसीलदार मुनीष कुमार, एक्सीयन खोली प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा,एक्सीयन गज प्रोजेक्ट दीप्ति भट्ट,डॉक्टर अजय बर्मा,रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा ,साइल कंजेर्वशन दिनेश कुमार ,सुमित कुमार होल्टी कल्चर बिभाग, हेडमास्टर सुरिन्दर कुमार मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के साडा क्षेत्र में शुरू होगी डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था –उपायुक्त अपूर्व देवगन

भरमौर साडा क्षेत्र में लगेगी स्ट्रीट लाइट : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय उच्च पाठशाला सठली का किया निरीक्षण चंबा, (भरमौर) 25 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज जनजातीय उपमंडल भरमौर का प्रवास कर...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा 5 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर, जल शक्ति मंडल का कार्यालय लोकार्पित*

सोल बनेहड़ में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री यादविंद्र गोमा ने दी लोगों को सौगात कहा- जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता एएम नाथ। जयसिंहपुर, 29...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : बेटियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के समारोह में की शिरकत बड़सर 31 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!