अपराजिता… मैं चम्बा की अभियान का किया शुभारंभ : मासिक धर्म से जुड़ी समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए मिल कर कार्य करें मास्टर ट्रेनर: DC अपूर्व देवगन

by

चंबा 9,नवंबर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष से आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अपराजिता… मैं चम्बा की अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। इस दौरान जिलाभर से आए बचों,अध्यापकों व कालेज के प्राध्यापकों को प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर बनाया गया। जो जिलाभर में मासिक धर्म को लेकर समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए कार्य करेंगे और मासिक धर्म से जुड़ी विभिन्न कुरीतियों का समाज से उन्मूलन करने का प्रयास करेंगे ।
कार्यक्रम में जिलाभर से आए ट्रेनरों को उपायुक्त ने कहा कि हमें इस विषय में अधिक मेहनत करने क़ी जरूरत है। गांव के लोग अभी भी इस विषय पर खुल कर नहीं बोलते है। जिला में कई क्षेत्र ऐसे भी है जहाँ आज भी महामारी के दौरान लड़कियों के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है। इस रुदीवादी मानसिकता को दूर करने क़ी जरूरत है। इसके लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों क़ी मानसिकता को बदलने की जरूरत है । इसके लिए हम सभी को दूर दराज के क्षेत्रों में जाकर आम जनमानस को जागरूक करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि पिछड़े क्षेत्रों से कार्यक्रम की शरुआत की जाएगी। जिसमें प्रचार प्रसार सामग्री के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर कुलदीप ने चलचित्र के माध्यम से प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मास्टर ट्रेनर ग्राम सभा और अन्य माध्यम से बचाव के को लेकर जागरूक करेंगे।
जागोरी संस्था की उमा देवी ने मासिक धर्म के प्रति फैली सामाजिक धारणाओं का कैसे खंडन किया जाए इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मास्टर ट्रेनरों को समय-समय पर इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा।
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने मुख्य वक्ताओं को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में पीओ डीआरडीए ओम प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग से अमर सिंह, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर मनोहर नाथ, विकास शर्मा, रेडक्रास से नीना सहगल, जिलाभर से आए अध्यापक, कालेज के प्रवक्ताओं व काफी मात्रा में छात्रों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न : DC जतिन लाल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 4 अप्रैल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव पर सरकार व आयोग में टकराव, EC बोले- नहीं हटेगी आचार संहिता की धारा : 31 जनवरी से पूर्व होना है मतदान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन में बदलाव को दी गई मंजूरी के बीच राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव करवाने को पूरी तरह से तैयार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34  शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया – समर्थ-2024 अभियान के तहत सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर ज़िला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता आयोजित 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने  की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!