आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत चंदपुर के चोरनाली में जनसमस्याओं को सुना -पालमपुर को मॉडल विधान सभा क्षेत्र बनाना प्राथमिकता : आशीष बुटेल

by

पालमपुर, 13 नवंबर : मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास और शिक्षा आशीष बुटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत चंदपुर के चोरनाली में जनसमस्याओं को सुना।
उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया जबकि शेष समस्याओं को सम्बंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिये भेजा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार , पारदर्शी एवं अच्छा शासन और व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ गरीब तथा असहायों लोगों के उत्थान दिशा में गंभीरतापूर्वक प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके को मॉडल विधान सभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 400 करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में विकास कार्यों के लिये धन में कोई कमी नहीं होगी और विकास कार्य इलाके की जरूरतों तथा लोगों की मांग के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।
सीपीएस ने इस अवसर पर सामुदायिक भवन के निर्माण के लिये 5 लाख देने की घोषणा की।
इससे पहले चंदपुर की प्रधान कमला कपूर ने सीपीएस के पंचायत में पधारने पर स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, पंचायत उपप्रधान संतोष कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मीम शरण स्थली मच्छयाल में सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास : मच्छयाल में बेहतर पेयजल सुविधा पर दो करोड़ 25 लाख होंगे खर्च: पठानिया

शाहपुर, 10 नवंबर। विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नरेटी पंचायत के मच्छयाल में बेहतर पेयजल सुविधा पर दो करोड़ 25 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कोकिला वन शनिदेव मंदिर में किए दर्शन

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल के साथ आज उत्तर प्रदेश स्थित कोकिला वन शनिदेव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस...
हिमाचल प्रदेश

पैशनधारकों को पैशन पुनर्निर्धारण हेतु कोष कार्यालय आने की नहीं जरुरत – विशाल रघुवंशी

ऊना, 24 मार्च – जिला के पैशनधारक की पैन्शन का पुनर्निर्धारण जिला कोष कार्यालय स्तर पर नहीं किया जा रहा और न ही किसी भी पैंशनधारक को पैंशन निर्धारण हेतु ज़िला कोष कार्यालय में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया : मेलावधि में उचित व्यवस्था प्रबंधन बनाए रखने के दिए निर्देश

ऊना, 21 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका तथा माता श्री चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल...
Translate »
error: Content is protected !!