राज्यपाल ने भरमौर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

by

चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज आकांक्षी जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की पहचान आज सम्पूर्ण विश्व में एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरी है। देश की नव-उन्नत प्रौद्योगिकी का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
स्वतंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में ही उन्होंने ब्रितानियों से अपनी ताकत का लोहा मनवाया था।
शिव प्रताप शुक्ल ने इस दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दो माह तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाना है।
राज्यपाल ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने लोगों से भी केंद्र सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से जुड़कर इनसे लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड के उलिहातू गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया ।
इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने स्थानीय पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
राज्यपाल ने प्रसिद्ध-ऐतिहासिक एवं धार्मिक 84 मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
इससे पहले भरमौर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने राज्यपाल का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राज्यपाल को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. जनकराज, संयुक्त सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गोपाल साधवानी, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम कुलबीर सिंह राणा, सदस्य निदेशक मंडल राज्य कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डायलॉग अब पूरे हो चुके – ‘कंगना रनौत की स्क्रिप्ट खत्म, अब हो रही पैकअप की तैयारी : मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी प्रत्याशी का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा -विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। हिमाचल की मंडी सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। मंडी में प्रचार के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय साहित्य समारोह आयोजित : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम का राष्ट्रभक्ति साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर आज हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर दफ्तर में आज लगेगा संडे वीज़ा मेला : कनवर अरोड़ा

कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कनवर अरोड़ा ने बताया कि रविवार 17 मई को गढ़शंकर दफ्तर में संडे वीज़ा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका फायदा होशियारपुर के साथ लगते हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!