सुपर मैगनेट स्कूल में आयोजित किया तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर

by

हमीरपुर 18 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को सुपर मैगनेट स्कूल हमीरपुर में विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने की।
इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को तनाव रहित होकर अपने लिए कॅरियर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविरों के आयोजन के अलावा छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों का सम्मान और उनके नाम की पट्टिकाएं एवं बैनर स्थापित करने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जानी-मानी साइकोलॉजिस्ट एवं कॅरियर काउंसलर शीतल वर्मा ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के तनाव से निपटने के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा कर सकते हैं। शीतल वर्मा ने बताया कि हमें जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सभी प्रकार के तनाव से निपटना आना चाहिए। उन्होंने किशोरियों को एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तथा अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने शिविर के मुख्य अतिथि और अन्य वक्ताओं का स्वागत किया।
सुपर मैगनेट स्कूल के सीएमडी शगुन दत्त शर्मा और प्रधानाचार्य वर्तिका सूद ने शिविर के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का धन्यवाद किया तथा विद्यार्थियों से शिविर में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ उठाने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला कल्याण समिति : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर अध्यक्ष नियुक्त

शिमला: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिला कल्याण समितियों के गठन की जारी अधिसूचना के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने निर्दलीय विधायकों पर आगामी विधानसभा उपचुनाव में  खेला दाव

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लिया फैसला एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में दलबदल कानून के तहत की गई कार्रवाई के चलते तीनों निर्दलीय विधायकों के निष्कासन के बाद खाली हुई सीटों पर हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति शुभम के खिलाफ धरने पर बैठी पत्नी प्रियंका : मोर्चा खोल दिया सास-ससुर ने भी दामाद के खिलाफ

रोहित जसवाल। हमीरपुर :  महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को जबरन ले जाने का आरोप अपने पति पर लगाया है. महिला का कहना है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय कलाकार संघ के वार्षिक समापन समारोह की राज्यपाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज यहां कालीबाड़ी मन्दिर के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कलाकार संघ के 71वें वार्षिक समारोह एवं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!