धनीराम शांडिल ने आनिरुद्ध सिंह के साथ न्यू शिमला में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

by

शिमला, 19 नवंबर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज न्यू शिमला सेक्टर-4 में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस भवन की व्यवस्था से यहां के स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएं घरद्वार पर उपलब्ध होंगी। भवन का निर्माण कार्य लगभग 55 लाख रुपए से पूर्ण किया गया है और भवन के प्रवेश मंजिल में ओपीडी, प्रथम मंजिल में डिस्पेंसरी एवं ड्रेसिंग रूम, भूतल मंजिल में लेबर रूम एवं नर्सिंग रूम तथा बेसमेंट में स्टोर रूम का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश सरकार जल्द करेगी 700 नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती

डॉ शांडिल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स की मांग सामने आई है। प्रदेश सरकार जल्द ही 700 नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती करने जा रही है जिससे इस मांग की अवश्य रूप से पूर्ति होंगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को स्तरोन्नत करने की मांग सामने आई है और जमीन की उपलब्धता होने पर इस मांग पर भी अवश्य रूप से विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने अन्य मांगों को भी सहानुभूति पूर्ण तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी सरकार की प्राथमिकता – अनिरुद्ध सिंह

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है ताकि बड़े अस्पतालों में भीड़ को कम किया जा सके और इसी के दृष्टिगत चमयाना में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद निशा ठाकुर, अन्य पार्षदगण, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ अंबिका चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एच आर ठाकुर, ग्रीन न्यू शिमला सोसायटी अध्यक्ष माला सिंह, महासचिव डॉ अमरपाल सिंह कोचर, रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष अंजना भंडारी, महासचिव विवेक सिंह अत्री, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, अधिशाषी अभियंता नगर निगम राजेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने नूरपुर और इंदौरा में किए लगभग 16 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों के शिलान्यास*

नूरपुर, 29 नवंबर। लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बुधवार को नूरपुर और इंदौरा विधानसभा में लगभग 16 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों और पुल के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, माईनिंग विभाग व माईनिंग माफिया की मिलीभुगत के साथ धड्ल्ले से गढ़शंकर व माहिलपुर में चल रही अवैध माईनिंग . निमषा मेहता

गढ़शंकर मे जल्द अवैध माईनिंग के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रर्दशन मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अवैध माईनिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे : मनवीर सिंह गढ़शंकर : विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय साहित्य समारोह आयोजित : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम का राष्ट्रभक्ति साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर आज हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सदन में गूंजी चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था की आवाज : विधायक डॉ. जनक राज ने उठाए भरमौर-पांगी के मुद्दे

रिक्त पद भरने और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने की मांग एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सोमवार को सदन में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!