डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला : सुक्खू सरकार बनने के बाद अक्तूबर माह तक हिमाचल सरकार ने 10300 करोड़ का ऋण लिया

by

शिमला :भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के नेता अब सरकार की ओर से लिए गए लोन की सफाई देने पर आ गए हैं, पर वह भी ठीक तरह से दे नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक आरटीआई लगाई थी जिसमें खुलासा हुआ था कि सरकार बनने के बाद अक्तूबर माह तक हिमाचल सरकार ने 10300 करोड़ का ऋण लिया है। उसके बाद 800 करोड़ का ऋण और ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि तो वर्तमान सरकार 1000 करोड़ रुपये प्रतिमाह की औसत से ऋण ले रही है और इसके हिसाब से पांच साल में 60,000 करोड़ का ऋण यह सरकार लेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आंकड़ों का इंद्रजाल तो बुन सकते हैं, पर अब जनता बहकावे में नहीं आने वाली है। सवाल यह नहीं है कि उन्होंने कितना लोन लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आमदनी 11000 करोड़ तो हो ही जाएगी, क्योंकि सरकार ने डीजल का रेट 7.50 रुपये बढ़ाया। उससे हिमाचल प्रदेश में जनता पर 1500 करोड़ का बोझ बढ़ा। बिजली पर ड्यूटी, बस के किराए में बढ़ोतरी, वाटर सेस लगाना, ऐसी कई चीजों को महंगा कर सरकार ने आमदनी को बढ़ाने का प्रयास किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुग्ध संयंत्र कुल्लू, हमीरपुर, नाहन और ऊना की क्षमता की जाए 20-20 हजार लीटर – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को ढगवार दुग्ध संयंत्र के निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं और इसका निर्माण समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।  इससे क्षेत्र की आर्थिकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टाइपिंग टेस्ट – पद रखना पड़ गया रिक्त

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद का नतीजा घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रशेखर मंदिर साहो में शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरु : गायक सुभाष प्रिंस व प्रदीप सरयाल अपने भक्ति गीतों से करेंगे लोगों का मनोरंजन

एएम नाथ। चम्बा :   भगवान शिव के महापर्व, महाशिवरात्रि को लेकर चंद्रशेखर मंदिर साहो में जोर-शोर से तैयारियां शुरु हो गई हैं । इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी ।  शिवरात्रि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने सनवाल स्कूल में बांटा बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई का ज्ञान

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनवाल में बच्चों, अध्यापकों...
Translate »
error: Content is protected !!