हरोली-रामपुर पुल के समीप 3 करोड रुपए से बनेगा ट्रैफिक पार्क – मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना, 23 नवम्बर – हरोली विधानसभा क्षेत्र को सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए अनेक विकास परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्र को सुंदर, आकर्षित व सुरक्षित बनाया जा सके। इस कड़ी में हरोली रामपुर पुल के दोनों ओर के क्षेत्र को पर्यटक सुविधा परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली रामपुर पुल के समीप बनने वाले ट्रैफिक पार्क स्थल के निरीक्षण के उपरांत मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रोड़ा में बनाए जा रहे इस ट्रैफिक पार्क पर लगभग 3 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं तथा इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 6 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पार्क के बाहरी क्षेत्र में एक सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जाएगा ताकि क्षेत्र की युवा पीढ़ी को दौड़ का अभ्यास करने के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सके। उन्होंने बताया कि बहु उपयोगी होने के साथ-साथ यह ट्रैफिक पार्क एक खूबसूरत स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ट्रैफिक पार्क का निर्माण करने से पूर्व चंडीगढ़ के समीप मोहाली में बने ट्रैफिक पार्क का दौरा करें तथा उसी स्तर की सुविधाओं को यहां पर विकसित करें। उन्होंने बताया कि पुल के समीप ही लगभग 250 कनाल खाली पड़ी सरकारी भूमि को निकट भविष्य में एक खूबसूरत खेल स्टेडियम के रूप में तैयार किया जाएगा ताकि क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए एक उचित खेल का मंच मिल सके।
उन्होंने बताया कि हरोली रामपुर पुल पर 35 लाख रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे से स्थापित किए गए हैं तथा आगामी 1 वर्ष के भीतर हरोली विधानसभा क्षेत्र के हर कोने को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों के साथ गहन विचार विमर्श करके आगे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि स्थानीय वासियों की कठिनाइयों को ध्यान में रखकर उन्हें विकास सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
इसके पश्चात उन्होंने हरोली रामपुर पुल के समीप प्रस्तावित जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय भवन स्थल का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, तहसीलदार ऊना हुसन चंद चौधरी, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सतीश बिट्टू, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, रोड़ा पंचायत के प्रधान हरीश कुमार, हरोली पंचायत के प्रधान रमन कुमारी, धर्मपुर पंचायत की प्रधान सुभद्रा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा स्थानीय लोकगीत उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

30 मई को एडीआर सेंटर ऊना में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

ऊना: सोमवार 30 मई को प्रातः 9.30 बजे एडीआर सेंटर नजदीक जिला न्यायालय ऊना में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं उपमंडल स्तरीय विधिक सेवाएं समिति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण कार्यों पर 3 करोड़ की धनराशि होगी व्यय – विक्रमादित्य सिंह ने हिक्किम नाला में पुल निर्माण की रखी आधारशिला : विद्युत उपकेंद्र ड़ल्ली में स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति के लिए स्थापित किए जाएं उपकरण —विक्रमादित्य सिंह

चंबा 2 अगस्त : लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज होली घाटी के चोली-क्वारसी संपर्क सड़क मार्ग में हिक्किम नाला पर बनने वाले स्टील ट्रस पुल निर्माण की आधार शिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पर्यटन पर संकट के बादल, कैंसिल हो रहीं बुकिंग्स, टूरिज्म को बड़ा नुकसान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है, तो वहीं राज्य का पर्यटन उद्योग भी औंधे मुंह गिरा है. हालांकि राज्य के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!