प्रदेश सरकार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिये प्रयासरत : मलेंद्र राजन

by

इंदौरा 24 नवंबर। प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह बात विधायक मलेंद्र राजन ने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के फल सन्तति एवम प्रदर्शन उद्यान केंद्र, इंदपुर में बागवानी विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही।
इस शिविर में क्षेत्र के 50 किसानों ने हिस्सा लिया। जिन्हें वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक तरीके से मधुमक्खी पालन के तरीके सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
मलेंद्र राजन ने कहा कि बागवानी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत लोगों को बागानों में मधुमक्खी पालन व्यवसाय से जुड़ने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य सरकार मधुमक्खी पालन करने के इच्छुक युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ 80% अनुदान उपलब्ध करवा रही है।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में मुख्यमंत्री मधु विकास योजना रोजगार के लिए कारगर साबित हो रही है। इस योजना के तहत जिला के बागवान लाखों रुपए का मुनाफा घरद्वार पर ही कमा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकार से अनुदान लेकर इस व्यवसाय से जुड़कर अपना स्वरोजगार शुरू करने का आग्रह किया।
मलेंद्र राजन ने विभागीय अधिकारियों से बागवानी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने व समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करने को कहा ताकि किसानों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से कृषि व बागवानी बारे नवीनतम जानकारी मिल सके ।
उन्होंने इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये।
इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ संजीव परमार, बागवानी केंद्र जाच्छ के वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश कलेर, एसएमएस डॉक्टर निशा मैहरा, उद्यान विकास अधिकारी इंदौरा जोगिंद्र कुमार, नूरपुर सुरेंद्र राणा,बागवानी विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर संगीता कौशल सहित बड़ी संख्या में किसान व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम : डीसी मंडी ने भारतीय ध्वज सौंपकर टीम को किया रवाना

 एएम नाथ। मंडी, 28 अप्रैल। नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भारतीय...
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंधित: डीसी

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत 1 जुलाई, 2022 से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तओं के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री व उपयोग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस का पर्दाफ़ाश….बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार

एएम नाथ l चंडीगढ़/ नालागढ़  :   पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस की जांच में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक-आईएसआई से समर्थन प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष स्टीकर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लांच किया : ज़िला में उपभोक्ताओं के घर गैस सिलेंडर के साथ पहुंचेगी मतदान की अपील   

एएम नाथ। चंबा, 25 अप्रैल :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर स्वीप  कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!