डलहौजी यूथ हॉस्टल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के छात्रों का ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन

by

चम्बा, 24 नवंबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में व्यवसायिक कोर्स के तहत पर्यटन विषय के विद्यार्थियों को यूथ हॉस्टल डलहौजी में आज दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई। जिसमें बच्चों को टूरिज्म विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। होटल के प्रबंधक देवेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को टूरिज्म विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यटन और आतिथ्य, आतिथ्य कैरियर, नौकरियों के प्रकार, मनोरंजन, भोजन और पेय, आवास और होटल सेवाएं, यात्रा और पर्यटन विषय से संबंधित जानकारी दी। हाउसकीपिंग सुपरवाइजर श्री सतपाल ने विद्यार्थियों को वेडिंग, हाउसकीपिंग के बारे में जानकारी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण सिंह के तत्वाधान में ओ जे टी का प्रबंधन करवाया गया।
विद्यार्थियों के साथ वोकेशनल टीचर कमल ठाकुर, बबिता देवी समाजशास्त्र अध्यापिका और सुमन कुमारी भाषा अध्यापिका भी ट्रेनिंग प्रोग्राम में उपस्थित रहे। वोकेशनल टीचर कमल ठाकुर ने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है, व्यवसायिक स्तर पर उन्नति होती है, बच्चों को अपना व्यवसाय चुनने में सहायता मिलती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मणिमहेश डल झील क्षेत्र में लंगर और व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक : हिमाचल की ओर से अधिवक्ता श्रीवास्तव ने सिफारिशों का पालन करने का दिया भरोसा

एएम नाथ।  भटियात :  डल झील पर अगले वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों व लंगर लगाने पर रोक लगा दी है। पानी की गुणवत्ता और स्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारी सरकार ने आखिरी दिन भी मृत्यु होने पर करुणामूलक नौकरी का प्रावधान किया था: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नियम कानून न मानने वाले लोग अपने जिला के अंदर अपनी मनमानी तो कर ही रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभी बंद रहेगा शंभू बॉर्डर – सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इसे खोलने की मांग वाली याचिका

नई दिल्ली।  दिल्ली कूच की जिद पर अड़े आंदोलनकारी किसानों की वजह से बंद पड़ा शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा l सोमवार  को सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने की मांग वाली याचिका खारिज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हिम गौरव आई टी आई में एनडीआरएफ द्वारा कार्यशाला आयोजित

एनडीआरएफ की टीम ने आई टी आई की वर्कशॉपों का निरीक्षण कर सुरक्षा मापदण्डों का लिया जायजा  ऊना l 17 अक्तूबर   :  प्राकृतिक आपदा के समय में घवरांए नहीं वल्कि उनका मुकावला करके आप...
Translate »
error: Content is protected !!