सर्दियों में आग लगने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी : DC राघव शर्मा

by

ऊना, 25 नवम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने सर्दियों के मौसम को मध्यनजर रखते हुए एडवाजरी जारी की है। सर्दी के मौसम में कार्यालयों में आग लगने से होने वाली दुर्घटनाएं शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग, ओवरलोडिंग, घटिया स्तर के उपकरण, बिजली के तारों का गलत कनेक्शन और लापरवाही के कारण होती हैं। इन दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए उन्होंने कहा कि कार्यालय से किसी एक कर्मचारी, जो प्रतिदिन कार्यालय का समय समाप्त होने पर कार्यालय से वापिस जाते समय बिजली के सभी उपकरणों को बंद करना सुनिश्चित करें तथा इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों व वायरिंग की नियमित अंतराल पर जांच करते रहें।
राघव शर्मा ने कहा कि आग लगने की स्थिति में तुरंत 101/1077 पर कॉल करके सूचना दें। सभी सरकारी/निजी कार्यालयों के भवनों में बिजली के पॉइंटों का पूरी तरह से निरीक्षण किया जाये ताकि सर्दियों में हीटिंग उपकरणों के उपयोग के कारण बढे़ हुए लोड के कारण खतरों के जोखिम को कम किया जा सके।
उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में अग्निशमन विभाग द्वारा अनुशंसित अन्य प्राधिकृत एजेंसी द्वारा निरीक्षण एवं अग्नि सुरक्षा ऑडिट करवाएं। सर्दियों के दौरान घरों व दफ्तरों में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी आदि का प्रयोग किया जाता है। कमरों में इस प्रकार के उपकरणों का प्रयोग करते समय पैदा होने वाले धुएं व गैस के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलमान किससे माफी मांगे – आपने कितने लोगों से माफी मांगी, कितने जानवरों की आपने जान बचाई – सलीम खान

मुंबई – एनसीपी नेता बाबा सद्दिकी की हत्या के बाद बालीवुड अभिनेता सलमान खान को हर रोज धमकियां मिल रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान का सद्दिकी से ज्यादा बुरा हाल करने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पानी से जुड़े कानूनों को जोड़कर बनेगा अंब्रेला एक्ट: मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पानी से जुड़े सभी कानूनों को जोड़कर एक अंब्रेला एक्ट बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुचाने के लिए प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें- राजेश धर्माणी

बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला विकास एवं 20-सुत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी ….498A के दायरे पर कही बड़ी बात

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के कानूनी अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम बात कही है. अदालत ने साफ किया कि किसी महिला को केवल इसलिए कानून की सुरक्षा से बाहर नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!