हमीरपुर में करोड़ों की राहत राशि प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री

by

हमीरपुर 25 नवंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिला हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित विशेष राहत पैकेज के तहत करोड़ों की राहत राशि वितरित करेंगे। रविवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे आरंभ होने वाले इस राहत वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा में जिला हमीरपुर में 122 परिवारों के मकान पूरी तरह तबाह हो गए थे। रविवार को मुख्यमंत्री इन परिवारों को राहत राशि की पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपये की राशि प्रदान करेंगे।
जिला में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 555 मकानों की मरम्मत के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि प्रभावित लोगों के बैंक खातों में डाली जाएगी। 8 दुकानों एवं ढाबों के मालिकों को भी एक-एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
इनके अलावा गौशालाओं, कृषि भूमि, फसलों, पशुओं और अन्य संपत्तियों को हुए नुक्सान की मुआवजा राशि भी डीबीटी के माध्यम से सीधे प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
जिला हमीरपुर में 252 बच्चों एवं युवाओं को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा देकर उन्हें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का बैनेफिट दिया जा रहा है। इनमें 18 वर्ष तक की आयु के 105 बच्चे और 18 से 27 वर्ष की आयु तक के 147 युवा शामिल हैं। मुख्यमंत्री इनमें से कई लाभार्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विद्युत बोर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 50 फीसदी लंबित वेतन एरियर, आदेश जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित वेतन एरियर के भुगतान को लेकर अहम आदेश जारी किया है। बोर्ड की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा को कैसे दी जाएगी इच्छामृत्यु? …सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया पूरा तरीका

गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले 13 साल से अचेत अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच पड़े हैं। साल 2013 में जब वह चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे थे, तब हॉस्टल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायकों की पेंशन से जुड़ा संशोधन विधेयक पेश : विधायक बनने के बाद 90 हजार रुपये से अधिक मासिक पेंशन, विधेयक पारित होने के बाद भुट्टो और चैतन्य को पेंशन न मिलने से 93 हजार रुपये का हो सकता नुकसान

 एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार (3 सितंबर) को विधानसभा के मानसून सत्र में कार्रवाई के दौरान बिल पेश किया. यह बिल हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदस्यों के भत्ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम शिमला : सुरेंद्र मेयर बने , उमा कौशल डिप्टी मेयर बनी : नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

शिमला। नगर निगम शिमला को सोमवार को नए मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। सुरेंद्र चौहान नगर निगम शिमला के नए मेयर जबकि ऊमा कौशल डिप्टी मेयर होंगीं। बता दें कि नगर निगम...
Translate »
error: Content is protected !!