एनकाउंटर के बाद आतंकी अर्शदीप डाला के दो गुर्गों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार

by

सिद्धू मूसेवाला के बाद निशाने पर था ये पंजाबी सिंगर, दिल्ली में पकड़े गए अर्श डाला के दो गुर्गों का खुलासा

नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शॉर्प शूटर्स ने खुलासा किया है कि उनके निशाने पर पंजाबी सिंगर एली मंगत थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन शॉर्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है, उनका नाम राजप्रीत सिंह उर्फ राजा और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी है। दोनों को दिल्ली के मयूर विहार के समाचार अपार्टमेंट के सामने अक्षरधाम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर गिरफ्तार किया गया।
इन दोनों ने इन्हें पकड़ने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। मुठभेड़ में आरोपियों की तरफ से पांच राउंड फायरिंग की गई थी, जिसमें से दो राउंड पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगीं।

आरोपियों के पास मिला हैंड ग्रेनेड : बदमाशों की तरफ से पुलिस टीम पर हुई फायरिंग के बाद पुलिसवालों ने छह राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी के दाहिने पैर में गोली लगी. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल भेजा दिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर .45 एमएम के 6 जिंदा कारतूस, एक अन्य पिस्तौल और .30 एमएम के 7 जिंदा कारतूस के साथ एक हैंड ग्रेनेड और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है।

मंगत की हत्या का टारगेट :इसके अलावा दोनों आरोपियों के खुलासे के आधार पर डेयरी स्केनर, गौतमबुद्ध नगर और एक अन्य ठिकाने पर छापा मारा गया. इन दोनों में से सचिन भाटी को भारी मात्रा में हथियार रखने के संदेह में पकड़ा गया है।

इस तरह बच गई थी मंगत की जान : पकड़े गए दोनों गैंगस्टर्स को अर्शदीप उर्फ अर्श डाला ने गायक एली मंगत की हत्या करने का काम सौंपा था।दोनों ने अक्टूबर 2023 में भटिंडा में इसे अंजाम देने की कोशिश भी की थी, लेकिन असफल रहे थे, दरअसल, उस वक्त उन्हें टारगेट घर पर नहीं मिला था।

पेरोल पर छूटने के बाद हो गया था फरार :पकड़े गए आरोपियों में से एक राजप्रीत सिंह उर्फ राजा फिरोजपुर के लेफ्टिनेंट गुरुचरण सिंह का बेटा है।पंजाब में अर्शदीप उर्फ डाला के शूटर्स में शामिल राजप्रीत की उम्र 25 साल है.।वह पंजाब के गांव जगरोआं निवासी परमजीत सिंह की 2023 में हुई हत्या के मामले में फरार था।परमजीत सिंह की हत्या राजप्रीत राजा और उसके सहयोगियों ने की थी।इससे पहले वह 2017 में पीएस गुरुहरसहाय जिला फिरोजपुर की हत्या की कोशिश के मामले में प्रयास था, जिसमें वह पैरोल से बाहर आया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब शराब घोटाले में भगवंत मान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नही की जा रही, कहीं कोई फिक्स मैच तो नहीं खेला जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणी अकाली दल, शहीद भगत सिंह की तरह ही राष्ट्र, पंजाब और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए प्रतिबद्ध शिरोमणी अकाली दल अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेगा :  सुखबीर सिंह बादल यह बेहद निंदनीय...
article-image
पंजाब , समाचार

चिट्टे के धंधे में लिप्त लोगो को पकडऩे के लिए पुलिस ने एसपी डी संधू व एएसपी गुप्ता की अगुवाई में दी दबिश , लेकिन लौटी खाली हाथ

गढ़शंकर: गांव बसती सैसियां में चिट्टे का धंधा करने वाले लोगो को पकडऩे के लिए होशियारपुर व गढ़शंकर पुलिस ने दबिश दी लेकिन पहले की तरह पुलिस एक बार फिर खाली हाथ वापिस लौट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान: 9 और 23 अप्रैल को मतदान….4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।...
article-image
पंजाब

सहारा और पर्ल कंपनियों के खिलाफ विकास मंच ने गृह मंत्री को भेजा मांगपत्र

गढ़शंकर :  सहारा और पर्ल कंपनियों के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर की ओर से बलविंदर कुमार और धर्मजीत सिंह राजा के नेतृत्व में पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना के माध्यम से केंद्रीय गृह...
Translate »
error: Content is protected !!