कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

by
कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट
रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट
ऊना  : देश के कई राज्यों में कोविड-19 नये स्ट्रेन के मामले सामने आ रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है। वर्तमान में जिला ऊना से संबंध रखने वाले नागरिक ऐसे राज्यों के अलावा कुंभ मेला, वृंदावन धाम व धार्मिक समागमों से भी लौट रहे हैं और उनके माध्यम से परिवार और गांवों में संक्रमण फैलने की संभावना हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा आज एक आदेश जारी करते हुए कहा कि कुंभ मेला, वृंदावन धाम सहित अन्य अति संक्रमित राज्यों से लौटने वाले जिलावासी घर लौटने के उपंरात होम आसोलेशन में रहने के साथ-साथ कोविड-19 टेस्टिंग भी करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान व पंजाब शामिल हैं। वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब के रोपड़ व होशियारपुर जिलों में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होकर ऊना जिला में आने वालों को भी अनिवार्य रूप से कोविड टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा कीर्तन, जागरण व लंगर आदि आयोजनों पर आगामी आदेशों तक प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन प्रशासन के ध्यान में आया है कि लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन नहीं कर रहें है और निरंतर समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में बडे़ आयोजनों में कोरोना महामारी के संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को अपने पंचायत क्षेत्र में बडे़ आयोजनों में लोगों को परहेज करने के लिए जागरूक करने को कहा, ताकि कोरोना संक्रमण से खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल की अवहेलना करने वालों की सूचना स्थानीय प्रशासन को दें ताकि उनके विरूद्ध नियमानुसार करवाई अमल में लाई सके।
राघव शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के चलते सभी शैक्षणिक संस्थानों को 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि सभी कोचिंग सेंटर व नर्सिंग/मेडिकल/डेंटल कॉलेज खुले रहेंगे और कोविड-19 एसओपी की अुनपालना करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान व पंजाब से रोड़/ऐयर व ट्रेन के माध्यम से आने वाले सभी लोगों को आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त लैबोरेट्री से 72 घंटे की आरटीपीसीआर कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना, शोभा यात्रा में हुए शामिल, झंडा फहराकर मेले का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। पधर, 15 अप्रैल-  पधर में मनाए जाने वाले 5 दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज विधिवत रूप से देव श्री सूत्रधारी ब्रह्मा जी महाराज व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में 25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा एकीकृत एक्वा पार्क

एएम नाथ। हमीरपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ते हुए, राज्य सरकार द्वारा हमीरपुर जिला के नादौन में 25 करोड़ रुपये के निवेश से एक एकीकृत एक्वा...
हिमाचल प्रदेश

वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडी, 17 जनवरी। विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी, अम्बाला कैंट ने सूचित किया है कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चण्डीगढ तथा जम्मू कश्मीर के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने गाय के नाम पर केवल राजनीति की है, जबकि गाय और गो पालकों के कल्याण के लिए वर्तमान सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई –  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार शाम को राजधानी शिमला लौटे। इससे पहले गुरुवार दोपहर को  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!