मुझ पर लगाए जा रहे इल्ज़ाम का सबूत दो, मैं हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार: हरजोत सिंह बैंस

by

चंडीगढ़, 28 नवंबर: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब विधान सभा के सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के एक विधायक द्वारा उन पर अलग-अलग यूनियनों के नेताओं को न मिलने और माइनिंग सम्बन्धी लगाए गए दोषों को सिरे से नकार दिया।
उन्होंने विरोधी पक्ष के विधायक द्वारा लगाए गए दोषों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा दो कॉलेज अध्यापकों की भर्ती के लिए जो मुहिम आरंभ की गई थी उस सम्बन्धी गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के वाइस चांसलर द्वारा डईसऐंड नोट लिख कर भर्ती प्रक्रिया रोकने के लिए कहा था।
स. बैंस ने बताया कि इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने यह भर्ती प्रक्रिया नियमों के उलट जाकर की, जिसको हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया।
अपने ऑर्डर में हाई कोर्ट द्वारा कहा गया था कि हमें पता है कोर्ट के फ़ैसले से बहुत सी जि़न्दगियाँ प्रभावित होंगी परन्तु इस भर्ती में बहुत सी लीगल अड़चनें हैं जिस कारण हम यह भर्ती रद्द कर रहे हैं।
इसलिए यह भर्ती रद्द होने के लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह से जि़म्मेदार है।
माइनिंग सम्बन्धी लगाए गए दोषों को सिरे से नकारते हुए स. बैंस ने कहा यदि कोई व्यक्ति मेरे या मेरे परिवार के माइनिंग में शामिल होने सम्बन्धी सबूत दे तो मैं हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूँ। उन्होंने कहा कि चाहे मेरा नार्को टैस्ट करवा लिया जाए।
उन्होंने कहा जब मैं खनिज पदार्थों संबंधी मंत्री था तो हमारे राज्य ने सबसे अधिक रैवेन्यू हासिल किया था।
ग़ैर-कानूनी माइनिंग में शामिल रहे राकेश चौधरी को भी हमने गिरफ़्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा ब्लैकमेल करने वाले एक वकील को साथ बैठाकर प्रैस कॉन्फ्रेंस करके लोगों को मुर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
स. बैंस ने कहा कि मेरे हलके में माइनिंग के कारण दिन-ब-दिन पानी का स्तर नीचे जा रहा है, इसलिए हम तो चाहते हैं कि माइनिंग पूरी तरह से बंद कर देनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत चब्बेवाल में निकाली गई विशाल जागरूकता रैली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत आज चब्बेवाल में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय लोगों, पुलिस अधिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों...
article-image
पंजाब

Akali Leaders Honour DSP Palwinder

Phagwara/Daljeet Ajnoha/May1 : Leaders from the Shiromani Akali Dal (SAD) Viapar Wing met DSP Palwinder Singh and honoured him for his exemplary service. On this occasion, SAD Viapar Wing’s Punjab General Secretary Dharminder Kumar...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ई-रिक्शा से पहुंचे नगर निगम कार्यालय, हरित परिवहन को दिया बढ़ावा

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून: पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी आज नगर निगम कार्यालय ई-रिक्शा से पहुंचे। इस पहल के माध्यम...
article-image
पंजाब

4000 रुपए रिश्वत लेते हुए ASI को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़    : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के जलालाबाद सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सरूप सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!