5 महीने पाकिस्तान में गुजारने के बाद अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान लौटीं : पंजाब पुलिस और आईबी ने पूछताछ में अंजू ने कई बड़े किए खुलासे

by

नई दिल्ली : करीब पांच महीने पाकिस्तान में गुजारने के बाद अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान लौटीं।’ दिल्ली एयरपोर्ट से पहले वाघा बॉर्डर पर भी अंजू का सामना हिंदुस्तानी मीडिया से हुआ। मगर वहां भी उन्होंने खुलकर कोई बात नहीं की, बस अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, पाकिस्तान से लौटकर आईं अंजू से पंजाब पुलिस और आईबी ने पूछताछ की।’ इस पूछताछ में अंजू ने कई बड़े खुलासे किए है।
अंजू एयरपोर्ट पर बोलीं- ‘मैं खुश हूं…’अमृतसर हवाई अड्डे पर अंजू बुर्के में दिखीं ।’उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। अंजू ने मीडिया से कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं। मैं और कुछ नहीं कहना चाहती हूं ।

पूछताछ में क्या बोलीं अंजू : पूछताछ में अंजू ने बताया कि वह 21 जुलाई 2023 को पाकिस्तान गई थीं। वहां नसरुल्लाह से निकाह कर लिया. हालांकि, वह शादी के कोई दस्तावेज दिखा नहीं पाईं। पाकिस्तानी रक्षाकर्मियों से संबंध से अंजू ने इनकार किया। अंजू ने कहा कि वह भारतीय पति अरविंद से तलाक लेंगी. वह अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाना चाहती हैं।
पाकिस्तानी मेहमान नवाजी के कसीदे : गौरतलब है कि पाकिस्तान से लौट कर वापस आई अंजू वाघा बॉर्डर से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट तक हिंदुस्तानी मीडिया से भागती नजर आईं।मगर अब इसी अंजू का पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत का वीडियो देखिए. अंजू वहां बेहद खुश होकर मीडिया के सवालों का जवाब देती दिखी. पाकिस्तान की मेहमान नवाजी के कसीदे पढ़ते नजर आई।

पाकिस्तान पर अंजू की नरमी क्यों : यह वही अंजू हैं, जिनके पाकिस्तान जाने पर इनके घर-परिवार से लेकर हिंदुस्तानी मीडिया तक काफी परेशान थी. जब वो अपने दोस्त के साथ पाकिस्तान में दावतें कर रही थीं।तो उनकी सलामती के लिए हिंदुस्तान में दुआएं हो रही थीं। जब पाकिस्तान में उनका धर्म परिवर्तन कराने की खबर आई तो यहां के लोगों की धड़कनें बढ़ गईं।मगर इन सब के बावजूद अंजू हिंदुस्तानी मीडिया से बेरुखी दिखाती और पाकिस्तानी मीडिया पर नरमी बरसाती नजर आईं।

अंजू को पाकिस्तान से प्रेम क्यों : आपको बता दें, अंजू का ये पाकिस्तान प्रेम उस वक्त भी नजर आया था। जब वो अगस्त में वहां पहली बार गई थीं। अपने दोस्त नसरुल्ला के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं। रील बना रही थीं और फिर पाक मीडिया के साथ इंटरव्यू भी कर रही थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी...
article-image
पंजाब , समाचार

पटवारी 25,000 रुपए रिश्वत लेता, विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ किया काबू

ज़मीन का तबादला और इंतकाल दर्ज करने के बदले नीरज शर्मा(होशियारपुर), 29 नवंबर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान बुधवार को राजस्व हलका शामचुरासी, जि़ला होशियारपुर में तैनात राजस्व पटवारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायर तानाशह कान खोलकर सुन ले, अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा – मुख्यमंत्री भगवंत मान

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!