वर्धमान टैक्सटाईल में अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित

by
ऊना  : मैसर्जं महावीर स्पीनिंग मिल लिमेटेड यूनिट वर्धमान टैक्सटाईल बद्दी द्वारा अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यार्थी को 7000 रूपये प्रतिमाह के अलावा एक हजार रुपये उपस्थिति के लिए और एक हजार रुपये प्रधानमंत्री कौशल विकास भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी अपना बायोडाटा 20 अप्रैल तक जिला रोजगार कार्यालय ऊना में जमा करवाना सुनिश्चित करें या कार्यालय की ईमेल आईडी कमव.नदं.ीच/दपबण्पद पर भेज सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बाबा बालकनाथ न्यास ने 40.60 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

रोहित जसवाल।  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध का प्रबंधन करने वाले एक न्यास ने इस वर्ष इसके संचालन के लिए 40.60 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त मंडी के बच्चों ने आखिरी दिन की चंडीगढ़ की सैर

मंडी, 28 जनवरी।  चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त मंडी के बच्चों ने मंगलबार को तीसरे व आखिरी दिन चंडीगढ़ की सैर की। वे चंडीगढ़ अटारी वाघा बार्डर से देर रात पहुंचे थे। उनके...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए शिलान्यास व लोकार्पण

एएम नाथ। सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर ज़िले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास...
Translate »
error: Content is protected !!