188 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ का आयोजन : शिक्षा मंत्री ने थुंदल में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत

by

शिमला, 01 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के थुंदल में आयोजित ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ का आयोजन लगभग 188 साल बाद हुआ है। उन्होंने ऐतिहासिक कार्य के सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि थुंदल वासियों का अपना एक इतिहास है। यहां से विस्थापन के उपरांत शिमला जिला के गांव बरथाटा एवं सिरमौर जिला के गांव कठवार में भी थुंदल के लोग बसे हुए है। उन्होंने कहा कि आज थुंदल में आयोजित शांत महायज्ञ कार्यक्रम में सिरमौर एवं शिमला जिला से पहुंचे सभी लोगों से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होंने ठौड़ माता थुंदल से सभी के उत्तम भविष्य की कामना की।
इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पधारने पर शिक्षा मंत्री का स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक बलबीर वर्मा, कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव रजनीश किमटा, चुडेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बीएम नांटा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी के नॉन फंक्शनल ट्रामा सेंटर से ढाई करोड़ की चपत : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार का एक और घोटाला उजागर, भ्रष्टाचार ही कांग्रेस सरकार की एकमात्र उपलब्धि,  बिना एक भी मरीज के भर्ती हुए डेढ़ साल से कागजों पर चल रहा है नया ट्रामा सेंटर एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

92 साल की उम्र में हुई थी सजा – 93 साल की दादी की अंतिम इच्छा का रखा मान

कर्नाटक के कलबुर्गी में 93 साल की उम्र में जेल की सजा काट रही एक महिला की अंतिम इच्छा उपलोकायुक्त एनबी वीरप्पा ने पूरी कर दी है. हाल ही में जेल के दौरे पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पड़ोसियों ने की एक व्यक्ति की हत्या : लोहे की रॉड और डंडों से की पिटाई – 3 ग्रिफ्तार

रोहित जसवाल। ऊना :  घालूवाल पुल के निकट झुग्गी में आपसी विवाद में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोप हैं कि वारदात में आरोपियों ने सरिये की रॉड, डंडे और बेलचे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमले किए, 16 निर्दोष लोगों की मौत हुई : भारत ने जवाब दिया: कर्नल सोफिया

पाकिस्तान के खिलाफ सिंदूर ऑपरेशन को लेकर गुरुवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।  इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!