अवैरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों को नवाजा : ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : किशोरी लाल

by

बैजनाथ, 01 दिसंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल सकें। यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अवैरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच से शिक्षा में सुधार लाने के लिए पहली कक्षा से इंग्लिश विषय शुरू करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा प्रदेश सरकार गुणवत्ता शिक्षा प्रदान के लिए कृत संकल्प है। सीपीएस ने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया जाएगा इसमें शिक्षकों का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं तथा बच्चों को गुणवान बनाने से देश तथा समाज भी आगे बढ़ेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने जन समस्याओं को भी सुना।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, महिला ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्षा जमुना देवी, पृथी करोटी आदिवासी जिला अध्यक्ष, बीडीओ राकेश पटियाल, एसएचओ बैजनाथ नाजर सिंह, जिला परिषद सदस्य नीलम ठाकुर, प्रधान अश्वनी कुमार, उप प्रधान सचिन सूद, समस्त वार्ड सदस्य, उप प्रधान घोठपीठ श्याम लाल, अनुज आचार्य, अर्चित धीमान, अजय गोड, सुशिल, रवि कुमार, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा क्षेत्र में 83 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर : विक्रमादित्य सिंह 

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री ने किया चंडी-बडोह वाया भटोली सड़क कार्य का लोकार्पण : लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन मंडल भवन व कियानी- राजनगर-चकलू-कोटी सड़क का किया निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे किया जा रहा है। यह साक्षात्कार एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला बद्दी के विशाल चौधरी पदोन्नत होकर बने डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, क्षेत्र में खुशी की लहर

बीबीएन, 21 अप्रैल (तारा) :  दून विधानसभा के गांव गुल्लरवाला के होनहार बेटे विशाल चौधरी (आईआरएस) ने दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवं नारकोटिक्स विभाग में बतौर उप आयुक्त ( पदोन्नति पाई है। उन्होंने माता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-चुवाड़ी – परवाणु वाया बद्दी बस सेवा शुरू : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाने चुवाड़ी से निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एएम नाथ। चंबा, 25 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी बस स्टैंड से चंबा- जोत- चुवाड़ी – परवाणु वाया बद्दी रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा को हरी झंडी...
Translate »
error: Content is protected !!