कोरोना से निपटने हेतु टोटके अपनाने की बजाय विदेशी सरकारों से सीख लें प्रधानमंत्री: दीवान

by
लुधियाना  : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सरकारों से सीख लेकर कुछ अमल अपने देश में करने की भी सलाह दी है।
यहां जारी एक बयान में दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री बीते दिनों बांग्लादेश के दौरे पर गए थे, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना चाहिए व सीखना चाहिए कि वहां पर कोरोना को कैसे कंट्रोल किया गया है। दीवान ने कहा कि थालियां बजाने और अन्य टोटके करने से कोरोना की समस्या का हल नहीं होने वाला, इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने अफसोस जताया कि केंद्र सरकार इन हालातों में भी सियासत कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ देश में कोरोना के टीके की कमी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पर युवाओं को इस टीकाकरण अभियान से बाहर रखा गया है। जबकि युवा महामारी का तेजी से शिकार बन रहे हैं। ऐसे में उन्होंने जोर देते कहा है कि प्रधानमंत्री को टोटकों पर ध्यान देने की बजाय ऑस्ट्रेलिया की सरकार से कुछ सीखना चाहिए, जहां कोरोना महामारी पर रोकथाम की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसाइटी ने माता पिता की सेवा करने वाले विजय कुमार को किया सन्मानित

गढ़शंकर   शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी रजि: गढ़शंकर ने अपने माता-पिता का ख्याल रखने वाले को अपने माता-पिता 90 वर्षीय सिबू राम और अंधी व मूक-बधिर मां करमी की देखभाल कर समाज के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

कनाडा में फिरौती और फायरिंग के मामले में पंजाबी मूल की महिला गिरफ्तार, बाद में रिहा

कनुप्रीत कौर पर गोली चलाने वाले आरोपी को पीड़िता की पहचान और घर का पता देने का आरोप; 6 अक्टूबर को कोर्ट में होगी पेशी कैलगरी। कनाडा के कैलगरी में फिरौती और गोलीबारी के...
article-image
पंजाब

शिवालिक माऊंट हाई सकूल, गद्दीवाल में 2007-08 सैशन में दसवीं करने वाले विधार्थियों ने स्कूल में 16 साल बाद मीट कार्याक्रम का किया आयोजन

गढ़शंकर : शिवालिक माऊंट हाई सकूल, गद्दीवाल में सौल्ह साल पहले 2007-08 सैशन में दसवीं करने वाले विधार्थियों ने स्कूल में पहुंच कर 16 साल बाद मीट कार्याक्रम का आयोजन किया। इस दैरान सभी...
Translate »
error: Content is protected !!