अनिरुद्ध सिंह ने कसुमपटी बाज़ार में सुनी जनसमस्याए

by

शिमला, 02 दिसम्बर -ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां कुसुमटी बाजार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और विकट वितीय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुकखू निरंतर विकासात्मक कार्य कर रहे हैं और आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी किया और उनके दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ दिया।
उन्होंने कुसुमटी बाज़ार में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया तथा पेयजल समस्या और सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और पुलिस चौकी कुसुमटी को पुलिस थाना बनाने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्टी के कार्यकर्ता, अधिकारी गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में भरें जाएंगे 2 पद, साक्षात्कार 28 को ऊना में

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून। मैसर्ज शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में पुरुष वर्ग के लिए टीचर-कम-काउंसलर और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 जून को सुबह 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना नगर निगम में प्रभावी कचरा प्रबंधन के लिए ‘सोर्स सेग्रीगेशन’ पर विशेष जोर

नगर निगम आयुक्त का सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग का आह्वान रोहित जसवाल। ऊना, 11 फरवरी। नगर निगम ऊना कचरा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए ‘सोर्स सेग्रीगेशन’ (स्रोत स्तर पर कचरे का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नर अखाड़े का बड़ा एक्शन : ममता कुलकर्णी-लक्ष्मी नारायण को महामंडलेश्वर पद से हटाया

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े ने बड़ा एक्शन लिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास होगा सुनिश्चित: संजय रत्न

विधायक ने 120 लाख के कार्यों के किए शिलान्यास . लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण ज्वालामुखी, 8 अगस्त।   ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा...
Translate »
error: Content is protected !!