दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन किया जाएगा निर्मित : सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुंडियां बनेगा माॅडल स्कूल: संजय रत्न

by

वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन भी निर्मित किया जाएगा ताकि बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुंडियां के वार्षिक उत्सव में विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बेहतरीन कार्य करने वाले स्कूलों और अध्यापकों को राज्य सरकार प्रोत्साहित करेगी और इसके तहत जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए वर्ष 2026-2027 तक राज्य की प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की 2050 पाठशालाओं को चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। उन्होेंने कहा कि राज्य में सरकारी क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा, जिसके लिए खण्ड, उपमंडल व जिला स्तर के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार आ सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में लाए जा रहे सुधारों के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों कोे आयु वर्ग के अनुसार जीवन उपयोगी कौशल (लाइफ स्किल) में पारंगत किया जाएगा, ताकि उनका ज्ञान केवल किताबों तक ही सीमित न रहने पाए।
उन्होंने ने कहा कि खंुडियां स्कूल के बच्चों के लिए स्टेडियम निर्मित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कि स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसडीएम डा संजीव शर्मा, बीडीओ कुलदीप कुमार,अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग कर्ण पठानिया, अधिशासी अभियंता आईपीएच अनिश कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग केसी पभा, एसएमसी प्रधान सरोज कुमारी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की महिला प्रधान के पति के 2 हत्यारों का एनकाउंटर : भागने की कोशिश में दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, दोनों के पैरों में लगी गोलियां

जम्मू से लाए जा रहे थे आरोपी, धनास में हादसे के बाद हुआ एनकाउंटर चंडीगढ़ में हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी दबोचे, फरार तीसरे शूटर की तलाश जारी पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-11 स्थित कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनीखड्ड–मेल मार्ग पर 10 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद, तस्करों में हड़कंप

एएम नाथ। चंबा : पुलिस की गश्त के दौरान नैनीखड्ड–मेल मार्ग पर अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। टीम ने मौके पर एक वाहन से 10 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी ने किया राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

एएम नाथ। हमीरपुर 27 जुलाई। लड़कों और लड़कियों की राज्य स्तरीय सब जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार शाम को यहां अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले शैक्षणिक सत्र से शाहपुर स्कूल में सीबीएससी पाठ्यक्रम : केवल सिंह पठानिया

ग्रामीण बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम शाहपुर में बनेगा भव्य शहीद स्मारक एएम नाथ। शाहपुर : राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में एकरूपता लाने की दिशा में...
Translate »
error: Content is protected !!