सराफ व्यापारी के वर्कर करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर और हीरे लूटे : वारदात में दो पुलिसकर्मियों सहित चार थे शामिल

by

बठिंडा : रेल में दिल्ली से बठिंडा आ रहे सराफ व्यापारी के वर्कर से संगरूर में रविवार रात चार लुटेरों ने करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर और हीरे लूट लिए। लुटेरों में दो पुलिस मुलाजिम भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के सीआईए विंग के टीमों द्वारा आरोपियों के घरो ठिकानों पर रेड की जा रही है । सूत्रों द्वारा आरोपियों में शामिल एक पुलिस कर्मी पकड़ लिया गया है ।
एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने पत्रकारों को बताया कि कारोबारी का वर्कर राजू रविवार रात दिल्ली से जेवर और हीरे वाला बैग लेकर ट्रेन से बठिंडा आ रहा था, जब वह संगरूर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो चार युवक उससे बैग लूटकर फरार हो गए। इस वारदात में दो वर्दीधारी पुलिसकर्मी और दो अन्य आरोपी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार देर रात एक पुलिसकर्मी को पकड़ भी लिया गया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी संगरूर रेलवे स्टेशन से बैग लूटने के बाद कार से फरार हो गए। पुलिस मुलाजिम अबोहर-फाजिल्का क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं बताया जा रह है कि अन्य दो आरोपियों में एक रेलवे पुलिस का कर्मचारी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब नॉर्थ एस्टेट में नाकाबंदी की तो वहां आरोपियों ने कार रोककर एक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की और बाद में लूटा हुआ बैग फेंककर फरार हो गए। फिलहाल फरार आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
अन्य लुटेरों की तलाश में दबिश
सूत्रों मुताबिक लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। सीआईए स्टाफ की एक पुलिस टीम ने अबोहर एवं फाजिल्का क्षेत्र में दबिश भी दी है। आरोपियों के घरों व अन्य ठिकानों पर भी रेड की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए डीजीपी के फील्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीती : सभी SHO को आम लोगों के साथ बातचीत करने और उनके साथ अपने संपर्क नंबर साझा करने के लिए कहा

चंडीगढ़: अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को साकार करने के लिए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को सभी फील्ड...
article-image
पंजाब

युनियन ने पोस्टों को खत्म करने के विरोध में आदेशों की कापियां फूंकी

शिक्षा सचिव द्वारा स्कूलों में पोस्टों को खत्म करने का अध्यापकों ने किया विरोध नंगल:  नंगल के सभी स्कूलों में शिक्षा सचिव द्वारा गुप्त तरीके से किए रेश्नलाईजेशन का अध्यापक यूनीयन द्वारा कड़ा विरोध...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल डघाम में बच्चों को गर्म कपड़े व स्टेशनरी की वितरित

गढ़शंकर, 25 जनवरी : सरकारी हाई स्कूल तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल डघाम में बच्चों को बाबा चरणजीत सिंह द्वारा गर्म कपड़े तथा स्टेशनरी वितरित की गई। स्कूल पहुंचने पर मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल...
article-image
पंजाब

अमृतपाल के गैंगस्टरों और ISI से संबंध, बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने वायरल हो रही चैट को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!