महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत, पति के साथ मायके जा रही थी : जांच में जुटी चंबा पुलिस

by

चंबा, 5 दिसम्बर: पति के साथ मायके जा रही महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत हो गई। मृतका की पहचान वंती उर्फ ज्योति पत्नी देसराज निवासी गांव बलरोता डाकघर दियोला के रूप में हुई है। वह सोमवार को पति के साथ मायके जा रही थी। नकरोड़ के पास अचानक उन्हें गाड़ी में चक्कर आया और बेहोश हो गईं। बेसुध हालत में नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। साथ मे इसकी सूचना पुलिस को भी दी।
सूचना पाते ही नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम तीसा अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए। इसमे महिला के पिता का भी बयान लिया। पिता ने अपनी बेटी की मौत को लेकर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। वहीं, महिला के शव को रात में पुलिस ने चम्बा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के मायके वाले भी मौजूद रहेंगे। महिला गर्भवती थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज छात्रा की मौत का मामला: भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का आरोप, रैगिंग और उत्पीड़न से टूट गई छात्रा

धर्मशाला :   बाघनी पंचायत निवासी एक छात्रा की डिप्रेशन में आने के बाद मौत होना बेहद दुखद है। धर्मशाला कॉलेज की चार छात्राएं और एक प्रोफेसर पर इस छात्रा से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामुदायिक नेतृत्व के लिए आगे आएं महिलाएं : भलेठ में जिला स्तरीय जागरुकता शिविर में डीपीओ ने किया आह्वान

सुजानपुर 21 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘सशक्त महिला’ योजना के तहत वीरवार को भलेठ में जिला स्तरीय जागरुकता शिविर एवं जनसंवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*राज्य चुनाव आयुक्त ने पालमपुर में पंचायती राज की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को अधिकारियों से की बैठक*

एएम नाथ। पालमपुर, 6 जून :  आयुक्त राज्य चुनाव आयोग अनिल कुमार खाची ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पालमपुर में पंचायती राज व शहरी निकायों की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग से की बैठक : दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुधारने के दिए निर्देश

ऊना, 21 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!