डीएवी स्कूल सुंदरनगर के वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – सांसद प्रतिभा सिंह

by

सुंदरनगर (मंडी), 5 दिसम्बर । सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में डीएवी संस्था की अग्रणी भूमिका की सराहना की। सांसद मंगलवार को डीएवी स्कूल सुंदरनगर के वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रही थीं। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
बता दें, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 62 डीएवी शिक्षण संस्थान चल रहे हैं जो विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान केंद्रित किया है। इसी मकसद से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग विद्यालय खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की शिक्षा क्षेत्र की मजबूती के लिए काम की प्रतिबद्धता को दोहराया।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में आज जितने भी उच्च शिक्षण संस्थान चल रहे हैं वे कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में ही खोले गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है, इसलिए जरूरी है कि विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से बच्चों को सही समय पर सही मार्गदर्शन प्रदान करने पर ध्यान देने को कहा।
सांसद ने आशा जताई कि साझा दृष्टिकोण से सभी मिलकर एक शिक्षित और समृद्धि युक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
प्रतिभा सिंह ने इस मौके स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लिखी पुस्तक ‘ब्री-बुक्स’ का विमोचन भी किया।
डीएवी संस्था हिमाचल क्षेत्र के सह क्षेत्रीय अधिकारी के.एस. गुलेरिया ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत गौतम, एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष हरेन्द्र सेन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुमती सहित नगर परिषद के पार्षद, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

BJP के बागियों के साथ -साथ महिला चेहरों पर बड़ा दाव खेल सकती कांग्रेस : मंडी से प्रतिभा सिंह, कांगड़ा से आशा कुमारी और शिमला से दयाल प्यारी को चुनाव मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

लाहौल-स्पीति से रामलाल मारकंडा, नालागढ़ से लखविंद्र राणा, गगरेट से राकेश कालिया व धर्मशाला से राकेश चौधरी पर हुई चर्चा एएम नाथ। शिमला :  चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कियों को आत्मरक्षा गुर सिखाने को लगेंगे निशुल्क प्रशिक्षण कैंप : सामर्थ्य कार्यक्रम में ऊना जिला प्रशासन की अभिनव पहल

रोहित भदसाली : ऊना, 5 सितंबर. ऊना जिला प्रशासन ने महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित अपने विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत एक और अनूठी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुत्तों ने भगाया, खेत में भागे : ट्रैक-स्पाइक्स-डाइट की कमी….फिर भी 10.09 सेकेंड में 100मी बनाया रिकॉर्ड

रांची :  बिरसा मुंडा स्टेडियम में 25 साल के पंजाब के एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने जैसे ही 10.09 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया,तबसे ही जालंधर के गांव पटियाल में उनके और उनके कोच सरबजीत सिंह-हैप्पी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, प्रकट की संवेदनाएं

एएम नाथ। कुल्लू   : कुल्लू से विधायक श्री सुंदर सिंह ठाकुर जी के पूज्य पिता जी के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। इस शोकपूर्ण अवसर पर उनके शमशी स्थित निवास...
Translate »
error: Content is protected !!