अवैध खनन कर मुख्यमंत्री मान के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है गढ़शंकर पुलिस- निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर,6 दिसंबर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में चल रहे अवैध खनन को उजागर करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में मिट्टी और रेत माफिया के खिलाफ सक्रिय नेता निमिषा मेहता ने मीडिया कर्मियों के साथ चल रहे अवैध खनन के बारे मे करते हुए बताया कि उन्होंने आज भातपुर गाँव में कई जा रही अवैध खनन स्थल का दौरा किया और इस मौके उन्होंने नाप कर देखा कि 12 से 17 फिट गहरी अवैध खनन माफिया द्वारा की जा रही है।
सबसे पहले निमिषा मेहता ने गांव में बिना नंबर प्लेट वाली मिट्टी लदी ट्रॉलियों को रोककर मीडिया को दिखाया और फिर वे मीडिया को अवैध खनन क्षेत्र में ले गईं। निमिषा मेहता ने कहा कि भटपुर में जस्सी रोड़ी कंपनी द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है, जो विधानसभा क्षेत्र विधायक जय कृष्ण राउडी के ही गांव का है।

निमिषा मेहता ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस को अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए कह रहे हैं, दूसरी तरफ हलका गढ़शंकर में अवैध खनन से भरी बिना नंबर प्लेट वाली ट्रॉलियां और टिप्पर खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर पुलिस उनकी तरफ वैसे ही आंखें मूंद लेती है, जैसे बिल्ली के लिए कबूतर। निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर पुलिस विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन कर अपने गृह मंत्री, जो पंजाब के मुख्यमंत्री भी हैं, के आदेशों की शरेआम धज्जियां उड़ा रही है। जिससे साफ है कि आम आदमी पार्टी सरकार बुरी तरह फेल हो गई है।

निमिषा मेहता ने कहा कि खनन ट्रॉलियों और टिपरों की लापरवाही के कारण निर्वाचन क्षेत्र में 9 मौतें हुई हैं और ये मौतें आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद हुई हैं। निमिषा मेहता ने कहा कि अवैध खनन माफिया लगातार सड़क दुर्घटना में लोगों की जान ले रहे हैं और विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण रौड़ी ने ऐसे मृत व्यक्ति के लिए एक नारा तक नहीं लगाया।

निमिषा मेहता ने कहा कि सत्ता में आने से पहले जयकृष्ण रौड़ी टिप्परों को लेकर लाइव वीडियो पोस्ट करते थे। लेकिन आज खनन माफिया लोगों को दुर्घटना में मार रहे हैं और हलका विधायक जय कृष्ण रौड़ी ने ना तो कभी दुख व्यक्त किया ना अवैध माइनिंग के खिलाफ कोई शब्द बोला है। निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर हलके के लोग बहुत समझदार हैं और समझ सकते हैं कि गढ़शंकर हलके के गांव रौड़ी के खनन माफिया का समर्थन कौन कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम के सदस्यों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 11 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सदस्यों को...
article-image
पंजाब

सहारा का शिष्टमंडल एसडीएम व डीएसपी गढ़शंकर से मिला

गढ़शंकार :  सहारा इंडिया परिवार ब्रांच गढ़शंकर के मैनेजर अमरजीत सिंह ग्रोवर की अगुवाई में एक शिष्टमंडल एसडीएम गढ़शंकर अरविंद कुमार तथा डीएसपी गढ़शंकर नरेन्द्र सिंह औजला से मिला। अधिकारियों को ब्रांच मैनेजर अमरजीत...
article-image
पंजाब

Shri Sukhmani Sahib Path Held

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.15 : A sacred religious gathering was organized at Rayat Bahra Professional University to celebrate the establishment of the new university and to seek blessings for the continued progress and prosperity of the...
पंजाब

इंस्पैक्टर ने ‘आप’ विधायक को गिरफ्तार करने के लिए हाईकोर्ट में लगाई पटीशन

खन्ना : आम आदमी पार्टी के एक विधायक को पुराने मामले में भगौड़ा बताते हुए पंजाब पुलिस के एक इंस्पैक्टर ने इस विधायक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!